Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Apr, 2026 ♦ 4:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जम्मू में गरजे खड़गे और राहुल, बोले-इंडिया गठबंधन ने मोदी का आत्मविश्वास तोड़ा
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू में गरजे खड़गे और राहुल, बोले-इंडिया गठबंधन ने मोदी का आत्मविश्वास तोड़ा

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    श्रीनगर: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि इंडिया समूह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आत्मविश्वास तोड़ दिया है.  अब जम्मू-कश्मीर के लोगों को उन्हें एक और झटका देना है. गुरुवार को कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू- कश्मीर देश का एकमात्र राज्य है जिसे मनमानी कर केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है और अब यहां के लोगों को विधानसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देना है.

    नफरत को मोहब्बत से हराएंगे

    राहुल गांधी ने कहा, जम्मू-कश्मीर के युवाओं से मैं कहना चाहता हूं-हमें ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ खोलनी है. हम सभी मिलकर नफरत को मोहब्बत से हराएंगे. भारत की जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचा लिया है. देश की वंचित और गरीब आबादी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए इंडिया समूह के साथ खड़ी हो गयी. उन्होंने इंडिया समूह के नेताओं को बधाई दी और कहा, गठबंधन के सभी साथियों और कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को बधाई. इंडिया गठबंधन ने नरेंद्र मोदी के कॉन्फिडेंस को खत्म कर दिया है. कांग्रेस और इंडिया की विचारधारा ने मोहब्बत और एकता ने नरेंद्र मोदी के सेल्फ कॉन्फिडेंस को तोड़ दिया है.

    जम्मू में कांग्रेस कार्यकर्ता निडर

    कांग्रेस नेता ने कहा, हिंदुस्तान के इतिहास में आजादी के बाद ये पहली बार हुआ है जब किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है. अगर जम्मू-कश्मीर में किसी ने निडरता से काम किया है, तो वह कांग्रेस का कार्यकर्ता है. मैं जानता हूं, आपको क्या सहना पड़ता है. इसके बाद भी आप कांग्रेस की विचारधारा के लिए लड़ते हैं. आपने पूरी जिंदगी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा की रक्षा करने में दी है. मैं लोकतंत्र की रक्षा करता हूं. जम्मू-कश्मीर के लोगों के दिल में जो दुख-दर्द और डर है, उसे मिटाना मेरा लक्ष्य है. जिस डर में आप जीते हैं, जो दुख आप सहते हैं, उसे खडगे जी, मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी मिटाना चाहते हैं.”

    हाथ मिलाकर चलना है हमें

    मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा, राहुल गांधी जी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद मणिपुर से महाराष्ट्र तक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की. हिंदुस्तान में राहुल गांधी जी एकमात्र नेता हैं, जिन्होंने मणिपुर जाकर वहां के लोगों का दर्द समझा और उनसे मुलाकात की. नरेंद्र मोदी आज तक मणिपुर नहीं गए, क्योंकि वे डरते हैं. उन्होंने कहा, मंजिल बहुत दूर है, रास्ता बड़ा कठिन है, फिर भी हमें पहुंचना है. दिल मिले या ना मिले कम से कम हाथ मिला कर तो चलना है. राहुल गांधी जी ने साफ तौर पर कहा है कि जम्मू-कश्मीर से मेरा खून का रिश्ता है. इसलिए हमारी यह अपेक्षा है कि जम्मू-कश्मीर आने वाले चुनाव में हमारे साथ रहेगा. भाजपा हमेशा कांग्रेस से डरती है इसलिए आप सब डरने वालों का साथ मत दीजिए. कांग्रेस हमेशा आपके साथ है. हमें आपके हक, स्वाभिमान और देश को बचाना है.

    इंडिया समूह जम्मू-कश्मीर पीएम नरेंद्र मोदी मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईडी आफिस के बाहर कांग्रेस का धरना, जानें क्यों कर रहे तत्काल जांच की मांग
    Next Article कोलकाता रेप-मर्डर मामला : सुप्रीम कोर्ट ने हड़ताली डॉक्टरों को काम पर लौटने का दिया निर्देश

    Related Posts

    गढ़वा

    गढ़वा में झामुमो का विरोध प्रदर्शन, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी का पुतला दहन

    April 27, 2026
    बिहार

    बिहार में वक्फ भूमि की अवैध जमाबंदी रद्द करने की मांग तेज, CM सम्राट चौधरी को भेजा गया पत्र

    April 27, 2026
    Uncategorized

    भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर मुहर, 70% भारतीय सामान अब न्यूजीलैंड में ‘ड्यूटी-फ्री’

    April 27, 2026
    Latest Posts

    गढ़वा में झामुमो का विरोध प्रदर्शन, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी का पुतला दहन

    April 27, 2026

    बिहार में वक्फ भूमि की अवैध जमाबंदी रद्द करने की मांग तेज, CM सम्राट चौधरी को भेजा गया पत्र

    April 27, 2026

    भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर मुहर, 70% भारतीय सामान अब न्यूजीलैंड में ‘ड्यूटी-फ्री’

    April 27, 2026

    फीस बढ़ाने पर डीएसपीएमयू में हंगामा, क्लासरूम से सड़क तक विरोध का ऐलान

    April 27, 2026

    चाईबासा कोषागार घोटाला: 45 लाख की अवैध निकासी, सिपाही गिरफ्तार

    April 27, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.