Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»संयुक्त सर्वे का काम 30 नवंबर तक करें पूरा : डीडीसी
    झारखंड

    संयुक्त सर्वे का काम 30 नवंबर तक करें पूरा : डीडीसी

    Team JoharBy Team JoharNovember 19, 2025Updated:November 19, 2025No Comments2 Mins Read12
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीडीसी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों को निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालयों में सह-स्थापना (Co-location) करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

    30 नवंबर तक संयुक्त सर्वे पूरा करें

    डीडीसी ने निर्देश दिया कि महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग तथा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संयुक्त सर्वे का कार्य 30 नवंबर 2025 तक हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 से शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए महिला पर्यवेक्षिकाओं, शिक्षा विभाग के CRP तथा कनीय अभियंता की संयुक्त टीम का गठन करने का आदेश दिया गया है। सर्वे टीम का पर्यवेक्षण संबंधित क्षेत्र के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी करेंगे। साथ ही साप्ताहिक समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी।

    डीडीसी

    सभी विभाग मिलकर करें समन्वय

    डीडीसी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया, ताकि संयुक्त सर्वे सही तरीके से और निर्धारित समय पर पूरा हो सके। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों की सह-स्थापना के लिए शहरी क्षेत्र में 500 मीटर, ग्रामीण क्षेत्र में 1 किलोमीटर और PVTG क्षेत्र में 500 मीटर की दूरी मान्य होगी। साथ ही निर्देश दिया कि सर्वे के दौरान विद्यालय का नाम केवल U-DISE डेटा के आधार पर ही दर्ज किया जाए।

    उपलब्ध खाली कमरा आंगनबाड़ी को दिया जाए

    डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने कहा कि यदि सर्वे के दौरान किसी विद्यालय के प्राचार्य या SMC की ओर से आपत्ति आती है, तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर स्कूल में कोई कमरा खाली है, तो उसे आंगनबाड़ी केंद्र के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। किराए पर चल रहे आंगनबाड़ी भवनों की स्थिति भी फॉर्मेट में दर्ज करने का निर्देश दिया गया। अंडर- कंस्ट्रक्शन आंगनबाड़ी केंद्रों को सही स्थान पर स्थानांतरित कर उन्हें हैंडओवर करने की बात भी कही गई। संयुक्त सर्वे टीम को जिला स्तर से विहित प्रपत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जिस पर वास्तविक जानकारी दर्ज कर संयुक्त हस्ताक्षर के साथ रिपोर्ट जिला समाज कल्याण कार्यालय को सौंपी जाएगी।

    डीडीसी

    बैठक में मौजूद अधिकारी

    बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल चौबे, सभी CDPO, JE, AE, CRP, BRP सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Also Read : चाईबासा के जंगल में अवैध शराब फैक्ट्री ध्वस्त, 120 लीटर देसी शराब जब्त

    30 नवंबर तक संयुक्त सर्वे पूरा करने का निर्देश Complete the joint survey work by November 30: DDC instructions to complete joint survey by November 30 Meeting regarding co-location of Anganwadi centres आंगनबाड़ी केंद्रों की सह-स्थापना को लेकर बैठक संयुक्त सर्वे का काम 30 नवंबर तक करें पूरा : डीडीसी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा के जंगल में अवैध शराब फैक्ट्री ध्वस्त, 120 लीटर देसी दारू जब्त
    Next Article केकेएम कॉलेज में प्रोजेक्ट प्रयास को लेकर हुआ प्रेरक संवाद, छात्रों में दिखी नई उमंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    Latest Posts

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.