Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»नीट यूजी परीक्षा पर आया कमेटी का सुझाव जानें कब होगा लागू और क्या हैं ये सुझाव? 
    देश

    नीट यूजी परीक्षा पर आया कमेटी का सुझाव जानें कब होगा लागू और क्या हैं ये सुझाव? 

    Team JoharBy Team JoharJanuary 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क: नीट यूजी परीक्षा को  लेकर एक्सपर्ट कमेटी ने एनटीए को कुछ सुझाव दिए हैं, जिसको लेकर कंफ्यूजन की स्थिति थी कि यह लागू होगा कि नहीं, ऐसे में आज केंद्र सरकार ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि ये सुझाव जरूर लागू किए जाएंगे। केंद्र ने यह बात खुद सुप्रीम कोर्ट से कही है। केंद्र ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह पिछले साल नीट-यूजी आयोजित करने में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के कामकाज की समीक्षा के बाद परीक्षा सुधारों पर अपने 7 सदस्यीय एक्सपर्ट पैनल द्वारा दिए गए सभी जरूरी सुझावों को लागू करेगा।

    कोर्ट ने पिछले साल 2 अगस्त को विवादों से घिरे 2024 के नीट-यूजी परीक्षा को रद्द करने से इनकार कर दिया था और कहा था कि वर्तमान में रिकॉर्ड में कोई पर्याप्त सबूत नहीं है जो परीक्षा की सुचिता भंग करने वाले सिस्टमैटिक लीक या कदाचार का संकेत दे।

    बनी थी 7 सदस्यीय कमेटी

    इसके बाद सरकार ने इसरो के पूर्व प्रमुख के राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली 7 सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी को बनाया था, ताकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के कामकाज की समीक्षा की जा सके और नीट-यूजी (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट) को पारदर्शी और कदाचार से मुक्त बनाने के लिए परीक्षा सुधारों की सिफारिश की जा सके।

    कब होगा लागू?

    गुरुवार को केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच को बताया कि केंद्र द्वारा बनाई गए कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है और सरकार इन सभी सिफारिशों को लागू करेगी। मेहता ने कहा, “हम सभी सिफारिशों को लागू करने जा रहे हैं और इसे (मामले को) 6 महीने बाद सूचीबद्ध किया जा सकता है।” जिस पर बेंच ने कहा, “इस मामले को तीन महीने के लिए स्थगित किया जाता है। इस विशेष अनुमति याचिका को अप्रैल के महीने में लिस्ट करें।”

    आगे बताया कि पूरी रिपोर्ट को रिकॉर्ड में नहीं रखा गया है क्योंकि इसमें प्रश्नों की छपाई आदि जैसे मुद्दों के बारे में कुछ डिटेल भी शामिल थे।

     

    central government education Education news NEET UG News Update Supreme Court
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘मंईयां’ के लाभुकों के लिए खुशखबरी, जनवरी में मिलेंगे 5000 रुपये
    Next Article गिरिडीह पुलिस का “ऑपरेशन क्लीन स्वीप”: दो अपराधी गिरफ्तार, लूटे गए माल की बरामदगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.