Johar Live Desk : कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर फिर से खुशखबरी आई है। 41 साल की उम्र में भारती ने 19 दिसंबर को अपने बेटे को जन्म दिया। यह उनका दूसरा बच्चा है। पहले 2022 में उन्होंने अपने बेटे गोला (लक्ष्य) को जन्म दिया था।
सूत्रों के अनुसार, आज सुबह भारती को शो लाफ्टर शेफ की शूटिंग करनी थी, लेकिन वॉटर बैग फटने की वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अपने लाडले को जन्म दिया।
फैंस और सेलेब्स ने कपल को दूसरी बार माता-पिता बनने पर बधाई दी है। भारती और हर्ष ने 2017 में शादी की थी। पहले बच्चे के बाद भारती ने बताया था कि वे चाहती हैं कि इस बार बेटी हो, लेकिन उनका यह सपना अधूरा रहा और उन्हें फिर बेटे का आशीर्वाद मिला।
वर्किंग मॉम रही भारती
भारती ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम जारी रखा। वह लाफ्टर शेफ सीजन 3 को होस्ट करती रहीं और शूटिंग पर सक्रिय रहीं। सेट पर भारती अक्सर आने वाले बच्चे को लेकर बातें करती थीं। फैंस ने उन्हें पूरी प्रेग्नेंसी में एक्टिव रहने के लिए खूब सराहा। भारती ने हाल ही में अपना मैटरनिटी शूट भी कराया था, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आया।


