Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»कोल इंडिया-सीसीएल के 1163 कर्मियों को दी गयी सामूहिक प्रोन्‍नति
    ट्रेंडिंग

    कोल इंडिया-सीसीएल के 1163 कर्मियों को दी गयी सामूहिक प्रोन्‍नति

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कोल इंडिया-सीसीएल के 1163 कर्मियों को सामूहिक प्रोन्‍नति दी गई. यह प्रोन्‍नति कोल इंडिया-सीसीएल के 49वें  स्थापना दिवस के मौके पर दी गयी. समारोह में सीसीएल को सुरक्षा के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय कार्य के लिए कॉरपोरेट अवार्ड का प्रथम और पर्यावरण प्रबंधन में प्रथम पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है. यह अवार्ड सीसीएल सीएमडी डॉ बी वीरा रेड्डी ने प्राप्‍त किया.

    कई पदाधिकरियों को मिला अवार्ड

    साथ ही, बेस्‍ट एरिया महाप्रबंधक अवार्ड एसके पाण्‍डेय, महाप्रबंधक अरगडा क्षेत्र, बेस्‍ट एचओडी अवार्ड लाडी बालकृष्‍णा, महाप्रबंधक (एसडी एवं सीएसआर), व्‍यक्तिगत रूप से एक्‍सलेंस अवार्ड एम कोटेश्‍वर राव, महाप्रबंधक (खनन) एवं निलय प्रकाश, महाप्रबंधक (विक्रय व विपणन) को दिया गया.

    सीसीएल के कर्मवीर दिवंगत सपूतों को पुष्‍प अर्पित कर दी गयी श्रद्धांजलि

    सीसीएल मुख्‍यालय में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक तकनीकी (संचालन) राम बाबू प्रसाद, निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) बी साई राम, निदेशक (वित्‍त), पवन कुमार मिश्रा, सीवीओ पंकज कुमार सहित मुख्यालय के विभिन्‍न विभागों के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष, श्रमिक संघ के प्रतिनिधि, अधिकारी एवं सीसीएल कर्मियों द्वारा दरभंगा हाउस प्रागंण में स्थित ‘शहीद स्मारक’ पर सीसीएल के कर्मवीर दिवंगत सपूतों को पुष्‍प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

    काम को पूरा करना हम सभी का दायित्‍व : रामबाबू

    इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (संचालन) राम बाबू प्रसाद ने कहा कि देश जो अपेक्षा रखा है, उसे पूरा करना हम सभी का दायित्‍व है. सीसीएल परिवार एक टीम की तरह कार्य करते हुये 84 मिलियन टन के लक्ष्‍य की प्राप्ति की ओर अग्रसर है. निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) बी साई राम, निदेशक (वित्‍त) पवन कुमार मिश्रा, सीवीओ पंकज कुमार ने भी संबोधित किया.

    CCL कर्मचारी कोल इंडिया जोहार लाइव निदेशक तकनीकी प्रोन्नति सीसीएल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में ट्रिपल आईटी के नये कैंपस का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, 15 को आ रहे हैं प्रधानमंत्री
    Next Article शराब नीति घोटाला : ईडी के समक्ष आज पेश नहीं होंगे केजरीवाल, नोटिस को बताया गैर कानूनी!

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.