Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शराब नीति घोटाला : ईडी के समक्ष आज पेश नहीं होंगे केजरीवाल, नोटिस को बताया गैर कानूनी!
    जोहार ब्रेकिंग

    शराब नीति घोटाला : ईडी के समक्ष आज पेश नहीं होंगे केजरीवाल, नोटिस को बताया गैर कानूनी!

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2023Updated:November 2, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजकर आज 02 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है. हालांकि, केजरीवाल आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे. उन्होंने ईडी को जवाब लिखकर जांच एजेंसी के नोटिस को राजनीति से प्रेरित और गैर कानूनी बताया है. दरअसल, ईडी शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच कर रही है. चर्चा है कि जांच एजेंसी ने केजरीवाल को तलब करने से पहले सबूतों को इकट्ठा किया है. इस मामले में जांच एजेंसी पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार कर चुकी है. सीएम केजरीवाल की पेशी से पहले आप सरकार के एक और मंत्री राजकुमार आनंद के यहां ईडी ने रेड डाली है. हालांकि, ये छापेमारी कस्टम केस से जुड़े मामले में हुई है.

    ईडी के नोटिस का केजरीवाल ने भेजा जवाब

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी को भेजे जवाब में कहा है कि समन का नोटिस अवैध और राजनीति से प्रेरित है. यह भाजपा के इशारे पर भेजा गया है. नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया है कि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाने में असमर्थ रहूं. ईडी को तुरंत नोटिस वापस लेना चाहिए. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है. बता दें कि केजरीवाल समन मिलने के बाद से इस पर चुप्पी साधे रहे, जबकि पार्टी के नेता उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताते रहे. पेशी से ठीक पहले केजरीवाल ने जवाब भेजा है. माना जा रहा है कि केजरीवाल नोटिस के खिलाफ कोर्ट भी जा सकते हैं.

    Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal Delhi liquor policy scam ED has called for questioning in liquor policy scam Johar Live Kejriwal will not appear before ED National Latest News National news ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे केजरीवाल ईडी ने शराब नीति घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया है जोहार लाइव दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति घोटाला नेशनल न्यूज नेशनल लेटेस्ट न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोल इंडिया-सीसीएल के 1163 कर्मियों को दी गयी सामूहिक प्रोन्‍नति
    Next Article रांची में 25 रुपए किलो मिल रहा प्याज! जल्दी खरीदें कहीं खत्म ना हो जाए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026
    क्राइम

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    Latest Posts

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.