Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में बढ़ी ठंड, पटना सहित राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान गिरेगा
    बिहार

    बिहार में बढ़ी ठंड, पटना सहित राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान गिरेगा

    Team JoharBy Team JoharNovember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पटना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना सहित पूरे बिहार में ठंड बढ़ने लगी है। नवंबर के तीसरे सप्ताह के अंत तक दिन में हल्की गर्मी है, लेकिन सुबह और रात में ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। 24 नवंबर से राज्य में ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा। अगले 3-4 दिनों में दिन का तापमान लगभग स्थिर रहेगा, लेकिन रात का पारा तेजी से नीचे जाएगा। अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री तक गिरने की संभावना है। इससे सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ेगी।

    शनिवार की सुबह बेतिया में हल्का कोहरा देखा गया। शुक्रवार को औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री, पटना में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री और मोतिहारी में 31.6 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्णिया में सुबह दृश्यता 800 मीटर थी, लेकिन यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ठंडी और शुष्क हवाएं बिहार की ओर बढ़ रही हैं।

    आने वाले दिनों में राज्य में हल्का कोहरा छा सकता है, दिन में धूप रहेगी और हल्की गर्मी महसूस होगी। हवा की रफ्तार बढ़ने से रात और सुबह ठंड ज्यादा लगेगी। कई जिलों में तापमान 10-12 डिग्री तक भी जा सकता है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिसंबर के पहले सप्ताह तक ठंड अपने सामान्य स्तर पर आ जाएगी।

    पटना में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। दिन का तापमान लगभग 28 डिग्री के आसपास रहेगा। 24 नवंबर के बाद सुबह हल्का कोहरा छाने लगेगा और रात में हवा थोड़ी तेज चलेगी।

    Also read : पाकुड़ में सब्जी मार्केट में लगी आ’ग, लाखों का सामान जलकर राख

    Cold wave intensifies in Bihar minimum temperature drops in many districts including Patna पटना सहित राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान गिरेगा बिहार में बढ़ी ठंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ के सब्जी मार्केट की एक दुकान में लगी आ’ग, सबकुछ जलकर राख
    Next Article धनबाद जंक्शन पर यात्रियों ने पकड़ा मोबाइल चोर, RPF को सौंपा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.