Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»वाराणसी में बोले सीएम योगी- जो कभी नहीं हुआ, वह पीएम मोदी ने कर दिखाया
    ट्रेंडिंग

    वाराणसी में बोले सीएम योगी- जो कभी नहीं हुआ, वह पीएम मोदी ने कर दिखाया

    Team JoharBy Team JoharFebruary 23, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    वाराणसी : सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनास काशी संकुल, यूपीसीडा एग्रो पार्क, करखियांव में शुक्रवार को आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13,100 करोड़ से अधिक की 35 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंगवस्त्र और कामधेनु की मूर्ति देकर पीएम का स्वागत किया. उत्तर प्रदेश में रुचि लेने पर बनास डेयरी के चेयरमैन को बधाई दी.

    बनास डेयरी के चेयरमैन शंकर भाई चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं चंदौली के सांसद महेंद्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर, जयवीर सिंह, रवींद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, गिरीश चंद यादव, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे.

    कार्यक्रम में अपने संबोधन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को नई दृष्टि और पहचान दी है. भारतवासी नए भारत का दर्शन कर रहे हैं. नया भारत वैश्विक मंच पर नागरिकों को सम्मान और सुरक्षा देता है तो समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करता है. उनकी आस्था और आजीविका का भी ध्यान रखता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को नई दिशा और नेतृत्व देने के साथ ही विकसित भारत के संकल्प संग देशवासियों को नए भारत के साथ जोड़ रहे हैं. ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में कही.

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की उर्वरा भूमि को गो-माता का आशीर्वाद देकर पीएम के मार्गदर्शन में हमारे पशुपालकों की समृद्धि के लिए कार्य प्रारंभ किया. इस बहाने गोमाता की रक्षा के साथ हमें पुण्य और आशीर्वाद भी प्राप्त हो जाएगा. प्रधानमंत्री जी द्वारा काशी में नए मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होने जा रहा है. जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े तकरीबन 13 हजार करोड़ से अधिक की नई योजनाओं की सौगात मिलने जा रही है. 10 वर्ष में काशी को प्रधानमंत्री जी द्वारा 45 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी गईं. जो कभी नहीं हुआ, वह मोदी जी ने कर दिखाया.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दस वर्ष के अंदर हजारों करोड़ की विकास परियोजना देकर प्रधानमंत्री ने काशी को नए कलेवर के रूप में वैश्विक मानचित्र पर प्रस्तुत किया है. आज एक बार फिर हजारों करोड़ों की इन योजनाओं को लेकर पीएम का आगमन हुआ है. साढ़े छह सौ करोड़ की लागत से बनास डेयरी बनी है. लगता है कि यह किसानों और पशु पालकों के लिए आधुनिक तीर्थ जैसी है. यह डेयरी आमदनी को बढ़ाने के साथ ही भारत की श्रद्धा को सम्मानित और संरक्षित करने का नया केंद्र बनी हुई है.

    सीएम ने कहा कि पांच सदी के बाद अयोध्या में रामलला के इंतजार को समाप्त करते हुए उनकी दिव्य मूर्ति को भव्य मंदिर में विराजमान कराने के बाद प्रधानमंत्री जी का काशी आगमन हुआ है. पीढ़ियां बीत गईं, युग समाप्त हो गए, लेकिन इंतजार का क्रम तब टूटा, जब मोदी जी की दूरदर्शिता, मार्गदर्शन एवं नेतृत्व भारत प्राप्त कर रहा है. काशी विश्वनाथ धाम के बाद अयोध्या में श्रीरामलला का विराजमान होना हर सनातन धर्मावलंबियों और भारतवासी को अभिभूत करता है.

     

    CM Yogi Country johar live news Narendra modi PM modi Politics Varanasi Yogi Adityanath जोहार लाइव न्यूज़ देश नरेंद्र मोदी पीएम मोदी योगी आदित्यनाथ राजनीति वाराणसी सीएम योगी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीसी ने जनता दरबार में लिया 45 आवेदनों पर संज्ञान
    Next Article बिल्डरों ने बदल लिया ऑफिस का ठिकाना, रेरा को नहीं दी जानकारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.