Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सीएम सम्राट आज सदन में पेश करेंगे विश्वास मत
    ट्रेंडिंग

    सीएम सम्राट आज सदन में पेश करेंगे विश्वास मत

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 24, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सम्राट चौधरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar : बिहार की सियासत में आज बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज विधानसभा में विश्वास मत पेश करेंगे। सरकार को बहुमत साबित करने के लिए 122 विधायकों के समर्थन की जरूरत है, जबकि एनडीए के पास कुल 201 विधायक हैं। ऐसे में सरकार के लिए यह विश्वास मत लगभग आसान माना जा रहा है और राजनीतिक हलकों में इसे लेकर चर्चा भी तेज है। सदन में एनडीए के पास 201 विधायकों का समर्थन है, जिसमें भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), रालोमो और हम शामिल हैं। इसी वजह से माना जा रहा है कि सम्राट सरकार आसानी से विश्वास मत हासिल कर लेगी। सरकार के सभी घटक दलों के विधायक आज सदन में मौजूद रहेंगे, जिससे बहुमत का आंकड़ा मजबूत दिख रहा है।

     सरकार का दावा – कोई दिक्कत नहीं

    उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को ही साफ कहा था कि सरकार को विश्वास मत हासिल करने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। उनका कहना है कि सभी दल एकजुट हैं और सरकार मजबूत स्थिति में है। यह दिलचस्प है कि पिछले 6 महीने में यह दूसरी बार है जब एनडीए सरकार को विश्वास मत साबित करना पड़ रहा है। इससे पहले दिसंबर 2025 में भी विधानसभा चुनाव के बाद बनी नई सरकार ने विश्वास मत हासिल किया था। अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी नई एनडीए सरकार एक बार फिर सदन में अपनी ताकत दिखाएगी।

     15 अप्रैल को संभाली थी कमान

    सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ जेडीयू कोटे के दो उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने भी शपथ ग्रहण किया था। शपथ के बाद से ही सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है और प्रशासनिक बैठकों से लेकर जनता दरबार तक लगातार सक्रियता दिख रही है।

    विकास और समीक्षा बैठकों पर फोकस

    गुरुवार को मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग और आंतरिक संसाधन से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक भी की थी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को राजस्व संग्रहण बढ़ाने, वित्तीय अनुशासन रखने और विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम ने यह भी कहा था कि राज्य का बजट आकार बढ़ा है और जनता के हित में सभी विभागों को तेजी से काम करना होगा।

    Bihar Assembly News Bihar news Bihar Politics BJP JDU alliance Confidence vote Floor Test NDA Government Political News India Samrat Chaudhary State Government Politics Trust Vote
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचुनावी शोर के बीच हुगली के तट पर पीएम मोदी का ‘आध्यात्मिक’ सवेरा; कैमरे में कैद किए गंगा के सुंदर नजारे
    Next Article राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस : पंचायतों में युवाओं की एंट्री से बदली गांवों की तस्वीर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 की रिश्वत, 31 साल की कानूनी लड़ाई… झारखंड HC ने कायम रखी पूर्व रेलवे क्लर्क की सजा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान खरीद पर सरकार का मास्टर प्लान : 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य, फर्जीवाड़े रोकने के लिए होगी गाड़ी-जमीन की ऑनलाइन ट्रैकिंग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Birth-Death Registration : 1अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, देरी हुई तो बढ़ेगी परेशानी

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पासपोर्ट बनवाने के नियमों में बदलाव हुआ है, जानिये पूरी डिटेल्स

    September 18, 2026
    क्राइम

    बिहारः पत्नी की ‘ह’त्या’ के आरोप में 12 साल पहले गया था जेल, अब झारखंड के गढ़वा जिले में जिंदा मिली पत्नी

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    20 साल पहले आज ही के दिन देश के पहले निर्दलीय CM बने थे मधु कोड़ा

    September 18, 2026
    Latest Posts

    100 की रिश्वत, 31 साल की कानूनी लड़ाई… झारखंड HC ने कायम रखी पूर्व रेलवे क्लर्क की सजा

    September 18, 2026

    झारखंड: क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग IIM रांची की इंट्री, एशिया में मैनेजमेंट की 21वीं और बिजनेस एनालिटिक्स की 16वीं रैंक

    September 18, 2026

    धान खरीद पर सरकार का मास्टर प्लान : 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य, फर्जीवाड़े रोकने के लिए होगी गाड़ी-जमीन की ऑनलाइन ट्रैकिंग

    September 18, 2026

    Birth-Death Registration : 1अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, देरी हुई तो बढ़ेगी परेशानी

    September 18, 2026

    पासपोर्ट बनवाने के नियमों में बदलाव हुआ है, जानिये पूरी डिटेल्स

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.