Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»CM नीतीश 77 पंचायत भवन और 43 विवाह मंडपों का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास… जानें कहां और कब
    बिहार

    CM नीतीश 77 पंचायत भवन और 43 विवाह मंडपों का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास… जानें कहां और कब

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2025No Comments2 Mins Read16
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhojpur : बिहार के CM नीतीश कुमार 1 अक्टूबर 2025 को भोजपुर जिले को 1.5 अरब रुपये की लागत से बने 77 पंचायत सरकार भवन और 43 नए विवाह मंडपों की सौगात देंगे। वे पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय और सभी प्रखंडों में होगा।

    पंचायत सरकार भवनों का विवरण

    जिले में कुल 34 पंचायत सरकार भवनों का उद्घाटन और शिलान्यास होगा। इनमें पीरो प्रखंड में 8, तरारी और बड़हरा में 4-4, जगदीशपुर में 6, सहार और कोईलवर में 3-3, अगिआंव, चरपोखरी और बिहिया में 2-2 भवन शामिल हैं। उद्घाटन के लिए तरारी में 2, जगदीशपुर में 5, सहार और कोईलवर में 1-1, बड़हरा, चरपोखरी और बिहिया में 2-2 भवनों को चुना गया है। बाकी भवनों का शिलान्यास होगा।

    43 विवाह मंडपों का शिलान्यास

    CM 43 पंचायतों में नए विवाह मंडपों के निर्माण का भी शिलान्यास करेंगे। पहले चरण में जगदीशपुर से 9, उदवंतनगर से 8, पीरो, शाहपुर और आरा सदर से 4-4, संदेश से 3, कोईलवर, सहार, चरपोखरी और तरारी से 2-2, गड़हनी और बड़हरा से 1-1 पंचायत चुनी गई हैं। पंचायती राज विभाग ने इन योजनाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं और संबंधित पंचायतों में अधिकारियों-कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

    भूमि की व्यवस्था

    विवाह मंडपों के लिए स्थानीय अंचल अधिकारियों से जमीन मांगी गई थी। 43 अंचलाधिकारियों ने जमीन उपलब्ध कराई, जिसके बाद प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

    विकास को मिलेगी रफ्तार

    जिला प्रशासन का कहना है कि ये योजनाएं भोजपुर में विकास की रफ्तार को बढ़ाएंगी। प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं, और यह कार्यक्रम जिले के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

    Also Read : बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 10 आदर्श परीक्षा केंद्र स्थापित, हाईटेक सुविधाओं से लैस

    Bhojpur gets a gift of 1.5 billion rupees: On October 1 CM Nitish will inaugurate and lay the foundation stone for 77 Panchayat buildings and 43 marriage halls. CM Nitish will inaugurate and lay the foundation stone for 77 Panchayat buildings and 43 marriage halls... Know where and when CM नीतीश 77 पंचायत भवन और 43 विवाह मंडपों का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास... जानें कहां और कब भोजपुर को 1.5 अरब की सौगात : 1 अक्टूबर को CM नीतीश करेंगे 77 पंचायत भवन और 43 विवाह मंडपों का उद्घाटन-शिलान्यास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकरूर भगदड़ हादसा : जांच अधिकारी बदले, 41 पहुंची मृतकों की संख्या
    Next Article शिरीष चंद्र मुर्मू बने भारतीय रिजर्व बैंक के नए उप–गवर्नर, तीन साल का होगा कार्यकाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन: क्यों ना नेहा झा को शराबियों का गाँधी कहें?  एक अतार्किक क़ानून को चुनौती देना क्रांति ही तो है

    September 9, 2026
    Latest Posts

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.