Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»CM नीतीश आज 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र
    बिहार

    CM नीतीश आज 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के CM नीतीश कुमार आज बापू सभागार में 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी। सीएम ने कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित है और विधि व्यवस्था को सुदृढ़ रखना उनकी प्राथमिकता रही है। इसके लिए पुलिस बल की संख्या में लगातार वृद्धि की जा रही है।

    कल 28 जून 2025 राज्य के युवाओं और बिहार पुलिस के लिए महत्वपूर्ण दिन है। कल बापू सभागार में 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। विधि व्यवस्था सुढृढ़ रहे, यह शुरू से हमारी प्राथमिकता रही है। कानून व्यवस्था मजबूत करने के…

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) June 27, 2025

    पुलिस बल में अभूतपूर्व वृद्धि

    सीएम नीतीश ने लालू-राबड़ी शासन की याद दिलाते हुए कहा कि 24 नवंबर 2005 को जब उनकी सरकार बनी थी, तब बिहार पुलिस में केवल 42,481 कर्मी थे। वर्ष 2006 से पुलिस बल को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए गए। वर्तमान में सरकार ने 2.29 लाख से अधिक पदों का सृजन किया है और इस साल के अंत तक सभी स्वीकृत पदों पर नियुक्तियां पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी, जिससे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

    महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष पहल

    नीतीश सरकार ने महिला पुलिसकर्मियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया है। राज्य के 545 थाना भवनों में महिला बैरकों का निर्माण पूरा हो चुका है। नए थाना भवनों में महिलाओं के लिए अलग शौचालय और बैरक अनिवार्य कर दिए गए हैं। एडीजी (आधुनिकीकरण) सुधांशु कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या अब 23% से अधिक हो गई है। इसे देखते हुए 678 थानों में पांच सीट वाले और 257 थानों में दो सीट वाले शौचालय बनाए गए हैं। साथ ही, हर नए थाना भवन में महिला पुलिसकर्मियों के लिए अलग शौचालय और स्नानगृह की व्यवस्था अनिवार्य की गई है।

    Also Read : राजधानी समेत 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी

    appointment letter distribution Bapu Sabhagar event Bihar CM Nitish Kumar. Bihar employment update bihar government Bihar news Bihar police recruitment constable appointment Constable Recruitment law and order Bihar Nitish Kumar news police force expansion rule of law Bihar कानून का राज बिहार नियुक्ति पत्र वितरण नीतीश कुमार समाचार पुलिस बल वृद्धि बापू सभागार कार्यक्रम बिहार न्यूज बिहार पुलिस भर्ती बिहार रोजगार अपडेट बिहार सरकार बिहार सीएम नीतीश कुमार विधि व्यवस्था बिहार सिपाही नियुक्ति सिपाही बहाली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआरा में तिरुपति बालाजी की तर्ज पर भव्य मंदिर का निर्माण शुरू
    Next Article एनएच-27 पर बस और खड़े ट्रक में भीषण टक्कर, 20 यात्री घायल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लूटपाट के बाद खू’न-खराबा, घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मा’री गोली

    June 9, 2026
    कोडरमा

    तिलैया डैम में नहाने के दौरान हादसा, बिहार के इंजीनियर की गई जान

    June 6, 2026
    Latest Posts

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026

    अवैध खनन का खौफनाक अंजाम, रामगढ़ के बंद खदान में चार युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

    June 13, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.