Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»CM नीतीश ने की ‘आपका शहर-आपकी बात’ कार्यक्रम की समीक्षा, इस दिन होगा शुभारंभ
    ट्रेंडिंग

    CM नीतीश ने की ‘आपका शहर-आपकी बात’ कार्यक्रम की समीक्षा, इस दिन होगा शुभारंभ

    Team JoharBy Team JoharApril 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : CM नीतीश ने आज यानी मंगलवार को अण्णे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में नगर विकास एवं आवास विभाग की महत्वाकांक्षी योजना ‘आपका शहर-आपकी बात’ की समीक्षा की. यह कार्यक्रम बिहार में शहरीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. जिसका उद्देश्य नागरिकों की भागीदारी के साथ शहरी सुविधाओं में सुधार लाना है. CM ने कार्यक्रम से जुड़ी विवरणिका का अवलोकन किया और मोबाइल ऐप के माध्यम से सूचना संग्रहण की व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने इस अवसर पर जागरूकता रथ का भी निरीक्षण किया, जो राज्यभर में अभियान को लेकर जागरूकता फैलाएगा.

    25 अप्रैल से होगा अभियान का शुभारंभ

    नगर विकास सचिव अभय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन के कारण देश में घोषित राष्ट्रीय शोक की वजह से अब इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ 25 अप्रैल को किया जाएगा. इस अभियान की खास बात है – जनभागीदारी. इससे न सिर्फ शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार होगा बल्कि नागरिकों का शासन में विश्वास भी सुदृढ़ होगा. CM ने कहा कि राज्य में 2006 में जहां 123 नगर निकाय थे. वही संख्या 2025 में बढ़कर 261 हो गई है. उन्होंने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की शहरी आबादी 1.57 करोड़ है, जो कुल जनसंख्या का 15.23 प्रतिशत है, और यह लगातार बढ़ रही है.

    शहरी सुविधाओं का विस्तार

    शहरीकरण के साथ बढ़ती जरूरतों को देखते हुए कई क्षेत्रों में आवास, सड़क, नाला, स्ट्रीट लाइट, जलापूर्ति, शौचालय, सिवरेज और स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज जैसी सुविधाओं की जरूरत चिन्हित की गई है. सचिव ने बताया कि हाल के वर्षों में सरकार ने शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस पहल की है. CM की प्रगति यात्रा के दौरान 1,696.17 करोड़ रुपये की लागत से 25 योजनाओं को स्वीकृति दी गई. साथ ही ‘आपका शहर-आपकी बात’ कार्यक्रम के अंतर्गत 90 नगर निकायों के 1609 वार्डों में 2491 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

    प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

    कार्यक्रम के दौरान एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई. इस अवसर पर जल संसाधन व संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार, CM के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

    Also Read : विजडन ने जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना को चुना ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’

    Aapka Sheher Aapki Baat Anne Marg Awareness campaign Awareness Rath Bihar bihar government Citizen Participation CM Nitish Kumar CM Review CM नीतीश कुमार Data Collection Mobile App Sankalp urban development Urban Development and Housing Department Urban Facilities Urban Planning Urbanization अण्णे मार्ग आपका शहर आपकी बात जागरूकता अभियान जागरूकता रथ नगर विकास एवं आवास विभाग नागरिक भागीदारी बिहार बिहार सरकार मुख्यमंत्री समीक्षा मोबाइल ऐप शहरी योजना शहरी विकास. शहरी सुविधाएं शहरीकरण संकल्प सूचना संग्रहण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसेंट एंथोनी विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस
    Next Article महिला बाल विकास विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों की सेवा होगी नियमित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.