Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»होली के बाद राजनीति में एंट्री कर सकते हैं सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार
    ट्रेंडिंग

    होली के बाद राजनीति में एंट्री कर सकते हैं सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, होली के बाद उनकी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में एंट्री हो सकती है। पार्टी के अंदर इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि निशांत को सीधे सत्ता में लाने की बजाय पहले संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी।

    पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मार्च महीने में JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। फिलहाल नीतीश कुमार ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। चर्चा है कि निशांत की एंट्री के साथ ही नीतीश कुमार यह पद छोड़ सकते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद पार्टी को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है।

    सदस्यता अभियान पर जोर

    JDU इस समय बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चला रही है। पार्टी का लक्ष्य एक करोड़ नए सदस्यों को जोड़ने का है। 31 जनवरी तक यह अभियान चलेगा। इसके बाद पंचायत स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन चुनाव कराए जाएंगे। पार्टी इस बार पंचायत चुनाव में भी सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में है।

    होली के बाद मिल सकती है जिम्मेदारी

    पार्टी नेताओं का कहना है कि मार्च में निशांत कुमार को संगठन में अहम भूमिका सौंपी जा सकती है। अभी तक निशांत राजनीति से दूरी बनाए हुए हैं और उनका रुझान अध्यात्म की ओर रहा है। हालांकि, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से लगातार उनके राजनीति में आने की मांग की जा रही है।

    JDU नेताओं का समर्थन

    केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का एक वीडियो हाल ही में चर्चा में रहा, जिसमें वे निशांत से राजनीति में आने की बात कहते नजर आए। वहीं JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और शुभचिंतक चाहते हैं कि निशांत पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाएं, लेकिन अंतिम फैसला उन्हें खुद ही लेना है। बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने भी निशांत की एंट्री का समर्थन करते हुए कहा कि पार्टी उनका स्वागत करेगी।

    निशांत JDU के लिए क्यों अहम

    पार्टी नेताओं का मानना है कि नीतीश कुमार के बाद JDU में ऐसा कोई चेहरा नहीं है, जिसे पूरे बिहार में स्वीकार किया जाए। JDU पिछले 22 साल से नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही है। निशांत को पार्टी की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाले चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर कुर्मी-कोइरी और अति पिछड़ा वर्ग के बीच।

    संगठन चुनाव की तैयारी

    JDU के सदस्यता अभियान की निगरानी खुद सीएम नीतीश कुमार कर रहे हैं। बजट सत्र के कारण संगठन चुनाव में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन पार्टी के अनुसार होली के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। मार्च 2026 के अंत तक सभी संगठनात्मक चुनाव पूरे कर लिए जाएंगे।

    Also Read : झारखंड में सोना-चांदी सस्ता, खरीदारी से पहले जानें ताजा रेट

    Bihar Bihar news Jdu membership drive Nishant Kumar Nitish kumar organizational elections Party entry patna Politics निशांत कुमार नीतीश कुमार पटना पार्टी एंट्री बिहार बिहार खबर राजनीति संगठन चुनाव सदस्यता अभियान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें ताजा रेट
    Next Article डोलगाम में चौथी मुठभेड़, जैश के आतंकियों पर सेना का बड़ा शिकंजा

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026

    जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे थे CJP नेता, सौरभ दास समेत 3 दिल्ली पुलिस की हिरासत में

    October 13, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-3: दिहाड़ी मजदूर मां की एशियन चैंपियन बेटी, कहानी दीपिका सोरेंग की

    October 13, 2026

    नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.