Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सीएम केजरीवाल का दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन, बीजेपी पर साधा निशाना
    ट्रेंडिंग

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सीएम केजरीवाल का दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन, बीजेपी पर साधा निशाना

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर भाजपा के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य पार्टी नेताओं नेताओं के साथ मिलकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी चंडीगढ़ चुनाव में वोट चुराती हुई रंगे हाथों पकड़ी गई.

    केजरीवाल ने कहा, “अक्सर आरोप लगते थे कि बीजेपी गड़बड़ी करके चुनाव जीतती है; बीजेपी चुनावी वोट चुराती है, ईवीएम से छेड़छाड़ करती है, वोटर लिस्ट से नाम हटवाती है और फर्जी नाम जोड़ती है.  हम सुनते थे कि जो वोट डाले गए हैं वह फर्जी हैं लेकिन कभी कोई प्रमाण नहीं मिला.  वे चंडीगढ़ में वोट चुराते हुए रंगे हाथ पकड़े गए.

    केजरीवल ने कहा, ‘चंडीगढ़ में यह चुनाव दिखाता है कि इनके पाप का घड़ा भर गया है.  जब पाप का घड़ा बहुत ज्यादा भर जाता है, तो प्रकृति अपनी झाड़ू चलाती है, भगवान अपनी झाड़ू चलाते हैं और चीजों को सही करते हैं.  चंडीगढ़ चुनाव में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी वोट चुराते हुई रंगे हाथों पकड़ी गई.  केजरीवाल ने कहा, “हम यहां सत्ता पाने के लिए नहीं आए हैं.  चुनाव आते रहते हैं.  पार्टियां आती-जाती रहती हैं.  नेता आते रहते हैं.  आज बीजेपी शासन कर रही है, कल कोई और होगा लेकिन लोकतंत्र से कोई खिलवाड़ नहीं होना चाहिए. ”

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,”यदि वे चंडीगढ़ महापौर चुनाव में ऐसी अनियमितताएं कर सकते हैं तो वे लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सोचिए क्या कर सकते हैं.  वे सत्ता के लिए देश को बेच सकते हैं लेकिन हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे.  हमें लोकतंत्र और देश को बचाना है. ” ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस ने बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को रोका और हिरासत में लिया.

    Arvind kejriwal Chandigarh Country Delhi johar live news Mayor Election अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ जोहार लाइव न्यूज़ दिल्ली देश मेयर चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसमस्तीपुर में RJD नेता की संदिग्ध हालत में मौत
    Next Article झामुमो का 45वां स्थापना दिवस, जामताड़ा से कार्यकर्ता हुए रवाना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026
    Latest Posts

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.