Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»झामुमो का 45वां स्थापना दिवस, जामताड़ा से कार्यकर्ता हुए रवाना
    Uncategorized

    झामुमो का 45वां स्थापना दिवस, जामताड़ा से कार्यकर्ता हुए रवाना

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : सैकड़ो गाड़ियों में सवार होकर हजारों कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ दुमका के लिए रवाना हुए. शुक्रवार दोपहर पूर्व से दोपहर बाद तक जामताड़ा दुमका मुख्य मार्ग पर गहमागहमी बनी रही. झारखंड मुक्ति मोर्चा के 45वें स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता दुमका के लिए रवाना हुए. रवानगी से पूर्व दुमका रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह भीड़ गुरु जी के चाहने वालों की भीड़ है जो हर वर्ष पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे उत्साह के साथ सम्मिलित होने के लिए यहां इकट्ठा होती है. मौके पर जिला प्रवक्ता सह प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अशोक मंडल ने कहा कि इतने राजनीतिक षड्यंत्र के बावजूद भी ना हम डिगे हैं और ना हमारी पार्टी डिगी  है. हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया गया, फिर भी हमने नई सरकार का गठन कर लिया है. नई सरकार बनने से कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है और नए मुख्यमंत्री के रूप में चंपई सोरेन स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए दुमका आने वाले हैं.

    उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र से महिलाएं, युवतियां, युवा, पुरुष सभी ठंड की परवाह किए बगैर अपने सर्वोच्च नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सुनने के लिए दुमका जा रहे हैं. अभी तक हमने जिस तरह हर मोर्चे पर जीत हासिल की है, आगे भी ऐसे ही जीतते रहेंगे. झामुमो के इस महासम्मेलन को लेकर जामताड़ा-दुमका रोड में भारत पेट्रोलियम के समक्ष दिन भर जाम की स्थिति बनी रही. स्कूल वाहन, इमरजेंसी सेवा वाले वाहन व अन्य वाहनों को गुजरने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

    इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं में रविंद्र नाथ दुबे, प्रोफेसर कैलाश प्रसाद साव, देवाशीष मिश्रा, चंचल राय, प्रदीप मंडल, इम्तियाज अंसारी, मनोरथ मरांडी, हीरालाल सोरेन, असित मंडल, साकेश सिंह, राजा नंद गोपाल सिंह, किशोर रवानी, विजय राउत समेत अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    इसे भी पढ़ें: झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन पर है 76 लाख का कर्ज, पढ़ाई 10वीं तक

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Jamtara jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सीएम केजरीवाल का दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन, बीजेपी पर साधा निशाना
    Next Article साउथ सुपरस्टार थलापति विजय अब राजनीति में जमाएंगे धाक, पार्टी के नाम का किया ऐलान  

    Related Posts

    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उल्टी होने पर किया रेफर, धक्के के बाद भी चालू नहीं हुआ एंबुलेंस, थम गई मासूम की सांसें

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अब अमेरिका में ट्रेनिंग लेंगे मेडिकल और नर्सिंग के छात्र

    July 14, 2026
    आदिवासी

    पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास

    July 12, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.