Ramgarh : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रामगढ़ विधायक ममता देवी के दुलमी प्रखंड के होहद गांव स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत ससुर स्व. सरयु महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनके आत्मा की शांति की कामना की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन समय में संबल देने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो सहित अन्य विधायक और कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे और उन्होंने भी स्व. सरयु महतो को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
ज्ञात हो कि 20 अक्टूबर 2025 को रामगढ़ विधायक ममता देवी के ससुर सरयु महतो का निधन हुआ था। वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र, एक पुत्री और दो पुत्रवधु सहित परिवार छोड़ गए हैं।


Also Read : निक्षय पोषण योजना के तहत 50 टीबी मरीजों को लिया गया गोद
Also Read : GGSESTC में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज, देशभर के शिक्षाविद और शोधकर्ता हो रहे शामिल
Also Read : BPSC 71वीं कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा 2025 की फाइनल ANSWER KEY OUT, जल्द आएगा RESULT
Also Read : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने फिर उठाई RSS पर प्रतिबंध लगाने की मांग
Also Read : “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत करने दौड़ी हजारीबाग पुलिस
Also Read : महावीर मंदिर में लौट रहा श्रवण कुमार पुरस्कार, आवेदन की अंतिम तिथि 29 नवंबर
Also Read : रन फॉर यूनिटी में दौड़ी सरायकेला पुलिस, दे गई यह संदेश
Also Read : अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर, तीन महीने से नहीं मिली मजदूरी, घर लौटने की लगाई गुहार

 

