Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 May, 2026 ♦ 4:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीएम हेमंत ने 319 शिक्षकों और 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत ने 319 शिक्षकों और 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार की ओर से सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने कुल 319 शिक्षकों और 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। समारोह में सरकार के कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम कर रही है और आने वाले दिनों में भी विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री संजय यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में रोजगार सृजन का काम लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी देने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। यही वजह है कि आज बड़ी संख्या में युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी और नियुक्तियां की जाएंगी।

    वहीं संसदीय कार्यमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने नव नियुक्त शिक्षकों और महिला पर्यवेक्षिकाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के साथ ही समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी भी जुड़ जाती है। खासकर शिक्षकों की भूमिका समाज और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने में सबसे अहम होती है। इसलिए सभी शिक्षक पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

    उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के गठन और विकास में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उसी सोच और प्रतिबद्धता के साथ राज्य को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। सरकार शिक्षा, रोजगार और विकास के क्षेत्र में लगातार प्रयास कर रही है ताकि राज्य के युवाओं को बेहतर अवसर मिल सके। समारोह के अंत में नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों ने सरकार के प्रति आभार जताया। कई चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद उन्हें नौकरी मिली है, जिससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

    Also Read : प्रेमिका से शादी की जिद में 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, किया हाई वोल्टेज ड्रामा

    CM Hemant hands over appointment letters to 319 teachers and 17 female supervisors; states that providing employment to the youth is the government's priority. बोले- युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता सीएम सीएम हेमंत ने 319 शिक्षकों और 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकंटेनर के अंदर फंदे से लटका मिला चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article BSF में DIG बने झारखंड कैडर के IPS सुरेंद्र कुमार झा, केंद्र सरकार का आदेश जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा और एकांतिक दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद

    May 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BSF में DIG बने झारखंड कैडर के IPS सुरेंद्र कुमार झा, केंद्र सरकार का आदेश जारी

    May 18, 2026
    जमशेदपुर

    कंटेनर के अंदर फंदे से लटका मिला चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    May 18, 2026
    Latest Posts

    प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा और एकांतिक दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद

    May 18, 2026

    BSF में DIG बने झारखंड कैडर के IPS सुरेंद्र कुमार झा, केंद्र सरकार का आदेश जारी

    May 18, 2026

    सीएम हेमंत ने 319 शिक्षकों और 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता

    May 18, 2026

    कंटेनर के अंदर फंदे से लटका मिला चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    May 18, 2026

    भाषा समझ नहीं आया तो युवक के गले पर कर दिया चाकू से वार, गया जेल

    May 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.