Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कंटेनर के अंदर फंदे से लटका मिला चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस
    जोहार ब्रेकिंग

    कंटेनर के अंदर फंदे से लटका मिला चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कंटेनर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के बेताकोचा स्थित एक फैक्ट्री परिसर के बाहर खड़े कंटेनर से सोमवार सुबह चालक का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर एमजीएम थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच के बाद शव को शीतगृह में सुरक्षित रखवाया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने कई अहम साक्ष्य भी जुटाए हैं।

    मृतक की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालूबास गांव निवासी 41 वर्षीय हवा सिंह यादव के रूप में हुई है। उसकी पहचान मौके से मिले आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए की गई। बताया गया कि हवा सिंह कंटेनर संख्या आरजे 02 जीबी 1528 लेकर जमशेदपुर आया था और फैक्ट्री परिसर के बाहर वाहन खड़ा कर वहीं रुका हुआ था। प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि रविवार देर रात उसने कंटेनर के भीतर ऊपर लगे पाइप में रस्सी बांधकर आत्महत्या की। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया और जांच शुरू की।

    घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और हेडफोन भी बरामद किया गया है। पुलिस को आशंका है कि घटना से पहले वह किसी से फोन पर बातचीत कर रहा था। जांच इस दिशा में भी की जा रही है कि कहीं वह मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद या किसी अन्य निजी परेशानी से जूझ तो नहीं रहा था। हालांकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। एमजीएम थाना पुलिस के मुताबिक मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही फैक्ट्री कर्मचारियों, स्थानीय लोगों और आसपास मौजूद अन्य वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

    Also Read : तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    Driver's Body Found Hanging Inside Container; Police Launch Investigation कंटेनर कंटेनर के अंदर फंदे से लटका मिला चालक का शव जांच में जुटी पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाषा समझ नहीं आया तो युवक के गले पर कर दिया चाकू से वार, गया जेल
    Next Article सीएम हेमंत ने 319 शिक्षकों और 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.