Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर हालत में धनबाद रेफर
    जोहार ब्रेकिंग

    तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया गया।

    घायल युवक की पहचान मंझलाडीह गांव निवासी 25 वर्षीय रज्जाक अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रज्जाक किसी काम से अपने गांव से नारायणपुर आ रहे थे। इसी दौरान बरियारपुर गांव के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

    हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़

    घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घायल युवक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया।

    भागने की कोशिश में था चालक

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नारायणपुर बस स्टैंड मोड़ के पास कार को पकड़ लिया। हादसे से गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ भी कर दी। कुछ देर के लिए वहां तनाव जैसी स्थिति बन गई।

    पुलिस ने संभाला मोर्चा

    घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस चालक की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    हादसे की खबर मिलते ही घायल युवक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की गंभीर हालत को देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।

    Also Read : प्रेमिका से शादी की जिद में 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, किया हाई वोल्टेज ड्रामा

    Speeding Swift Dzire Hits Youth; Referred to Dhanbad in Critical Condition गंभीर हालत में धनबाद रेफर तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने युवक को मारी टक्कर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रेमिका से शादी की जिद में 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, किया हाई वोल्टेज ड्रामा
    Next Article भाषा समझ नहीं आया तो युवक के गले पर कर दिया चाकू से वार, गया जेल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.