Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»BSF में DIG बने झारखंड कैडर के IPS सुरेंद्र कुमार झा, केंद्र सरकार का आदेश जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    BSF में DIG बने झारखंड कैडर के IPS सुरेंद्र कुमार झा, केंद्र सरकार का आदेश जारी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुरेंद्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड कैडर के 2010 बैच के IPS अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा को केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें BSF में DIG पद पर नियुक्त किया है। इसको लेकर सोमवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। गृह मंत्रालय की ओर से झारखंड के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी ने सुरेंद्र कुमार झा की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उन्हें BSF में खाली पड़े DIG पद पर तैनात किया गया है। केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार से आग्रह किया है कि सुरेंद्र कुमार झा को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे नई जिम्मेदारी संभालने के लिए जल्द योगदान दे सकें।

    कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं

    सुरेंद्र कुमार झा झारखंड पुलिस के वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों में माने जाते हैं। वे राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी पहचान एक सख्त और प्रभावी अधिकारी के रूप में रही है। BSF देश की प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों में शामिल है, जो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा का जिम्मा संभालती है। ऐसे में DIG के तौर पर सुरेंद्र कुमार झा की नई भूमिका को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    Also Read : सीएम हेमंत ने 319 शिक्षकों और 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता

    BSF में DIG बने झारखंड कैडर के IPS सुरेंद्र कुमार झा Jharkhand Cadre IPS Officer Surendra Kumar Jha Appointed as DIG in BSF; Central Government Issues Order केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश सुरेंद्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत ने 319 शिक्षकों और 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता
    Next Article प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा और एकांतिक दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.