Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज मंत्री संजय प्रसाद यादव की माताजी स्वर्गीय प्राणवती देवी के श्रद्धांजलि समारोह और शांति भोज में शामिल हुए। यह कार्यक्रम बड़ी ढाका, बांका (बिहार) में आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने प्राणवती देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और संजय प्रसाद यादव एवं उनके परिवार से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो, मंत्री इरफान अंसारी, बिहार सरकार के कई विधायक और मंत्रीगण, साथ ही स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे। सभी ने स्वर्गीय प्राणवती देवी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Also Read : 38 करोड़ की सड़क योजना के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, बाईपास की मांग
Also Read : 1 जनवरी को श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए देवघर में अलर्ट जारी
Also Read : देवघर एम्स की छवि को खराब न करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : इरफान अंसारी
Also Read : चाईबासा में रफ्तार का कहर, बाइक–स्कूटी की टक्कर में दो युवकों की मौ’त
Also Read : झारखंड दौरे पर के. राजू, 27-28 दिसंबर को कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल


