Ranchi : झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू 27 और 28 दिसंबर 2025 को झारखंड दौरे पर रहेंगे। मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने बताया कि के. राजू 27 दिसंबर को शाम 6:45 बजे दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट से रांची के लिए रवाना होंगे और रात 8:30 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम उनका राज्य अतिथि गृह, रांची में होगा।
28 दिसंबर को सुबह 11 बजे वे झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, रांची में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे कांके प्रखंड के सुंदर नगर, भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा के पास, सुखरहुट्टू और जयपुर ग्राम पंचायतों के संयुक्त ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दोपहर 3 बजे नामकुम प्रखंड के डमाइल में हरदाग और डुंगरी ग्राम पंचायतों द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में वे उपस्थित रहेंगे। शाम 5 बजे के. राजू रांची एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 8 बजे दिल्ली के लिए इंडिगो फ्लाइट से रवाना होंगे। रात 9:45 बजे वे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली पहुंचेंगे।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेसजनों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।


