Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद वासियों को सीएम चंपाई ने दी सौगात, 313 करोड़ 96 लाख की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
    झारखंड

    धनबाद वासियों को सीएम चंपाई ने दी सौगात, 313 करोड़ 96 लाख की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड विकास के हर मोर्चे पर तीव्र गति से आगे बढ़े, इस सोच और प्रतिबद्धता के साथ हमारी सरकार कार्य कर रही है. पिछले साढ़े चार वर्षों में तमाम विपरीत परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच हमारी सरकार राज्य को संवारने और नई दिशा देने का काम बखूबी करती आ रही है. आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं. मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज धनबाद में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण भी किया. धनबाद वासियों को सीएम चंपाई ने सौगात दी. वहीं 313 करोड़ 96 लाख की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास भी किया.

    15 लाख तक का मुफ्त इलाज

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की जनता को अगले महीने से एक नई स्वास्थ्य योजना की सौगात मिलेगी. इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड से वंचित लोगों को 15 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. सिर्फ राशन कार्ड के आधार पर लोग इस स्वास्थ्य योजना का लाभ ले सकेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य में अगले तीन महीने में 40 हज़ार युवाओं के हाथ में सरकारी नौकरी होगी. इसके लिए संबंधित आयोग को नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दे दिया गया है. निजी क्षेत्र की कंपनियों में स्थानीय युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि जो युवा स्वरोजगार के इच्छुक हैं, उन्हें मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आर्थिक मदद की जा रही है.

    व्यवस्था की हर कड़ी को कर रहे हैं मजबूत

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए व्यवस्था की हर कड़ी का मजबूत होना जरूरी है. हमारी सरकार यहां की आर्थिक-सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ कर रही है. शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर कर रहे हैं. युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम हो रहा है.  हमारी सरकार आदिवासी-मूलवासी, किसान, मजदूर, गरीब, महिला, बुजुर्ग, दिव्यांग, पिछड़ा औऱ अल्पसंख्यक समेत हर वर्ग एवं तबके को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है, ताकि इन सभी की भागीदारी से राज्य को नई दिशा मिल सके.

    ये भी गिनाई उपलब्धियां

    • योजनाओं का लाभ देने में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं
    • कोई भी ऐसा परिवार नहीं है जहां सरकार की कोई योजना नहीं पहुंची हो
    • हर परिवार में पेंशन और राशन पहुंच रहा है.
    • किसानों के दो लाख रुपये तक का लोन भी माफ किया जाएगा.
    • 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है.
    • अब 25 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम उम्र की बहन- बेटियों को भी सरकार आर्थिक सहायता करने जा रही है.
    • विस्थापितों के दर्द को दूर करने का प्रयास
    • गांव और प्रखंडों के स्कूलों में भी मिलेगा क्वालिटी एजुकेशन

    कई योजनाओं का मिला तोहफा

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 313 करोड़ 96 लाख 24 हज़ार 500 रुपए की 333 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया. इसमें 165 करोड़ 50 लाख 22 हज़ार 800 रुपए की 167 योजनाओं का शिलान्यास एवं 148 करोड़ 46 लाख 01 हज़ार 700 रुपए की 166 योजनाओं की आधारशिला रखी. वहीं, 23540 लाभुकों के बीच 69 करोड़ 73 लाख 99 हज़ार 11 रुपए की परिसम्पतियों का वितरण किया.

    ये रहे मौजूद

    मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बादल, विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक सुरेंद्र कुमार झा, जिले के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

    चंपाई सोरेन धनबाद सीएम सौगात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोतिहारी में अपराधियों ने जिला पार्षद की गोली मारकर हत्या की
    Next Article पुलिस हिरासत में युवक की मौत, उपायुक्त ने जांच के लिए गठित की टीम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.