Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 10:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्राकृतिक खेती में बेहतर काम करने वाले क्लस्टर को मिलेगा एक लाख रुपये का इनाम : मंत्री शिल्पी
    जोहार ब्रेकिंग

    प्राकृतिक खेती में बेहतर काम करने वाले क्लस्टर को मिलेगा एक लाख रुपये का इनाम : मंत्री शिल्पी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurNovember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिल्पी नेहा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में प्राकृतिक खेती को एक आंदोलन के रूप में अपनाने की जरूरत है, ताकि रासायनिक खादों पर निर्भरता कम हो और लोगों को जहरीले भोजन से बचाया जा सके। राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शनिवार के ये बातें कही। वे रांची स्थित पशुपालन निदेशालय सभागार में आयोजित राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन की कार्यशाला में बोल रही थीं। कार्यशाला में राज्य के 12 जिलों के 88 क्लस्टर से आए किसान व कृषि सखियों ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने बताया कि झारखंड में 4,000 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे आगे और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह खेती कम लागत में अधिक उत्पादन और मुनाफा देती है तथा मिट्टी की उर्वरता को सुरक्षित रखती है। मंत्री ने किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती के अंतर को समझते हुए आगे बढ़ने की सलाह भी दी।

    कृषि मंत्री ने अधिकारियों को प्राकृतिक खेती की नियमित निगरानी और वार्षिक रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश भी दिया। साथ ही घोषणा की कि प्राकृतिक खेती में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले क्लस्टर को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यशाला में प्राकृतिक खेती विशेषज्ञ और आंध्र प्रदेश के पूर्व आईएएस अधिकारी टी. विजय कुमार ने कहा कि प्राकृतिक खेती आधुनिक विज्ञान पर आधारित है और अगले 10 वर्षों में 80 लाख परिवारों को इससे जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान 15 से 25 हजार रुपये प्रति माह की कमाई कर सकते हैं। कार्यक्रम में कृषि विभाग के विशेष सचिव प्रदीप हजारी, उद्यान निदेशक माधवी मिश्रा, समेति निदेशक विकास कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

    Also Read : जमीन विवाद में की गयी थी सोनू के घर पर फायरिंग, तीन को पुलिस ने दबोचा

    Clusters doing better work in natural farming will get a reward of Rs 1 lakh: Minister Shilpi प्राकृतिक खेती में बेहतर काम करने वाले क्लस्टर को मिलेगा एक लाख रुपये का इनाम : मंत्री शिल्पी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्लभ सफेद मूंगा तस्करी का खुलासा, रांची के तीन सहित चार धराये
    Next Article एमएम बनर्जी राष्ट्रीय मूट कोर्ट में चार टीमें सेमीफाइनल में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026
    खेल

    अब झारखंड में भी बजेगा टी20 का बिगुल, ईशान किशन की मौजूदगी में लॉन्च हुई प्रीमियर लीग

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जारंगडीह परियोजना से CMPDI तक केंद्रीय मंत्री का निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया हिसाब

    May 14, 2026
    Latest Posts

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026

    अब झारखंड में भी बजेगा टी20 का बिगुल, ईशान किशन की मौजूदगी में लॉन्च हुई प्रीमियर लीग

    May 14, 2026

    जारंगडीह परियोजना से CMPDI तक केंद्रीय मंत्री का निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया हिसाब

    May 14, 2026

    होर्मुज के पास भारतीय जहाज ‘हाजी अली’ पर हमला, सभी 14 क्रू सुरक्षित

    May 14, 2026

    जनगणना 2027 की उलटी गिनती शुरू, रांची में प्रगणकों को मिली डिजिटल किट

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.