Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»चमोली में बादल फटने से मची भारी तबाही, दो लोग लापता, राहत कार्य जारी
    देश

    चमोली में बादल फटने से मची भारी तबाही, दो लोग लापता, राहत कार्य जारी

    Team JoharBy Team JoharAugust 23, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चमोली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बारिश के चलते टूनरी गदेरा क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। घटना थराली तहसील में देर रात की है, जब अचानक तेज बारिश के बाद गदेरे में उफान आ गया और मलबा तेज़ी से कई इलाकों में फैल गया। इस प्राकृतिक आपदा से थराली बाजार, कोटदीप, तहसील परिसर, चेपड़ों और सागवाड़ा जैसे क्षेत्रों में खासा नुकसान हुआ है।

    बादल फटने की वजह से कई घरों और दुकानों में मलबा घुस गया है। थराली तहसील परिसर में खड़ी कई गाड़ियां भी मलबे में दब गई हैं। इतना ही नहीं, एसडीएम का आवास भी इसकी चपेट में आ गया, जिससे एसडीएम और अन्य कर्मचारी रात में ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हो गए।

    #WATCH | Uttarakhand: There is a possibility of a lot of damage due to the cloud burst in Tharali tehsil of Chamoli last night. A lot of debris has come due to the cloudburst, due to which many houses, including the SDM residence, have been completely damaged: Chamoli DM, Sandeep… pic.twitter.com/3kGNYRSMdG

    — ANI (@ANI) August 23, 2025

    स्थानीय लोगों के अनुसार, चेपड़ों में तीन से ज्यादा दुकानें मलबे में बह गई हैं, वहीं सागवाड़ा गांव में एक व्यक्ति के दबे होने की खबर है। इसी गांव की एक 20 वर्षीय युवती के भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम गौचर से मौके के लिए रवाना कर दी गई है। इसके अलावा एनडीआरएफ भी राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंच रही है।

    थराली बाजार पूरी तरह मलबे से पट गया है और कई वाहन बहकर लोगों के घरों तक पहुंच गए हैं। थराली-सागवाड़ा और थराली-ग्वालदम मार्ग भी मलबे के कारण बंद हो गए हैं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थराली, देवाल और नारायणबगड़ ब्लॉकों के सभी स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। फिलहाल प्रशासन, आपदा प्रबंधन और राहत टीमें हालात को काबू में लाने की कोशिश कर रही हैं।

    Also Read : लगातार हो रही बारिश से रांची की स्वर्णरेखा नदी उफान पर… देखें वीडियो

    Also Read :  PCI नियमों का पालन नहीं करने वाले फार्मेसी कॉलेज होंगे बंद, तीन कॉलेजों पर गिरी गाज

    उत्तराखंड उत्तराखंड आपदा उत्तराखंड खबर एनडीआरएफ एसडीआरएफ चमोली चमोली बारिश चेपड़ों टूनरी गदेरा थराली प्राकृतिक आपदा बादल फटना भारी बारिश मलबा मौसम आपदा राहत और बचाव लापता लोग सड़क बंद सागवाड़ा स्कूल बंद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलगातार हो रही बारिश से रांची की स्वर्णरेखा नदी उफान पर… देखें वीडियो
    Next Article BCCI ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में किया बड़ा फेरबदल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.