Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बंद मुठ्ठी लाख की, खुल गई तो खाक की
    जोहार ब्रेकिंग

    बंद मुठ्ठी लाख की, खुल गई तो खाक की

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। पांच साल तक झारखंड सरकार में मंत्री रहे सरयू राय बागी होकर मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है। सरयू ने बगावत के बाद केंद्रीय नेतृत्व और राज्य की सरकार पर रघुवर दास के बहाने लगातार हमले किए।

    सरयू राय के ज्यादातर हमले रघुवर दास पर निजी ही रहे हैं। हालांकि अबतक के किसी भी चुनावी भाषण या पदयात्राओं में सरयू राय के खिलाफ सीएम रघुवर दास ने एक शब्द भी नहीं कहा। हर रोज सरयू राय कथित तौर पर नए खुलासे कर रहे हैं, हालांकि ऑडियो टेप और गोपनीय दस्तावेजों के भरासे मास्टरस्ट्रोक खेलने वाले सरयू राय इस चुनाव में बयानवीर की तरह की बातें करते दिखायी दे रहे हैं।

    ऐसे में सरयू राय के बारे में राजनीतिक विशेषज्ञ यह कह रहे हैं कि सरयू राय बंद मुठ्ठी की तरह थे, यानि बंद मुट्ठी लाख की और खुल गई तो खाक की। एक तरफ सरयू राय जशमेदपुर पूर्वी की विकास के तरह तरह के दावे कर रहे हैं तो दूसरी तरफ जमशेदपुर पश्चिमी की जनता सरयू राय के कामकाज को लेकर लगातार उन्हें घेर रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि जिस सीट पर सरयू राय 2005 से लगातार लड़ते रहे हैं, वहां खुद विकास का काम क्यों नहीं किया।

    नाराज हैं गोड़गौड़ा गांव के लिए, बताते हैं सरयू आदिवासी विरोधी

    जमशेदपुर पश्चिमी में मानगो के बालीगुमा मौजा के गोड़गौड़ा गांव के लोग सरयू राय से काफी नाराज है। गांव के लोग सरयू राय को आदिवासी विरोधी बताते हैं। गांव के लोगों के मुताबिक, अगस्त महीने में गांव में मंगल मार्डी की रैयती जमीन पर पानी टंकी बनायी जा रही थी। गांव के लोगों ने इस चीज का विरोध किया। गांव के लोग चाहते थे कि पानी टंकी का निर्माण सरकारी जमीन पर हो न की किसी एक व्यक्ति की रैयती जमीन पर। गांव के लोगों ने तब सीओ की मौजूदगी में काम रूकवा दिया। इसके बाद गांव के लोग मंत्री सरयू राय से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।

    सरयू राय ने साफ कहा मदद नहीं कर सकते

    गांव के लोगों का आरोप है कि सरयू राय के पास जब ग्रामीण पहुंचे तो उन्होंने साफ साफ मदद करने से इंकार कर दिया। ग्रामीण कहते हैं कि सरयू राय ने उन्हें कहा कि वह डीसी से बात करेंगे, लेकिन वह खुद कुछ नहीं कर सकते। इस दौरान पानी टंकी का काम रोकने पर गांव के लोगों को प्रताड़ना भी झेलनी पड़ी। विवाद के कारण अबतक गांव में पानी टंकी का निर्माण नहीं हो पा रहा है। गांव के लोगों का आरोप है कि मंत्री रहते सरयू राय ने कभी उनकी सुध तक नहीं ली।

    अब सरयू पूर्वी क्षेत्र में जाकर कर रहे विकास का दावा

    रघुवर दास के खिलाफ चुनावी ताल ठोंक रहे सरयू राय दावा कर रहे है कि जमशेदपुर शहर के प्रत्येक सरकारी अस्पताल में यह सुनिश्चित किया जायेगा कि सभी डॉक्टर – नर्स समय पर आये और विशेष रूप से गरीबों को निःशुल्क दवा और चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध हो। लेकिन सवाल उठता है कि क्या उन्होंने ऐसी सुविधाएं मंत्री रहते हुए अपने क्षेत्र में लागू करायीं।

    राय यह भी दावा करते है कि – जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की सभी बस्तियों में बिजली – पानी के निर्बाध आपूर्ति के प्रावधान किये जाएंगे ताकि बुनियादी सुविधाओं के लिए जनता को परेशानी का सामना ना करना पड़े। लेकिन खुद अपने इलाके की एक बस्ती का विवाद राय नहीं सुलझा पाए थे। इस बस्ती के लोगों में सरयू राय को लेकर खूब नाराजगी है। जशमेदपुर पश्चिमी की बस्ती के लोग सरयू राय की बातों को महज ढकोसला बता रहे हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनितिन गडकरी बोले, पैपरेक्स 2019 पेपर उद्योग के लिए एकीकृत व्यापार मंच
    Next Article बिकवाली के दबाव में 127 अंक टूटा सेंसेक्स

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंडः सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में अच्छा व्यवहार मिला, रेप के आरोपी नाबालिग को जमानत, पिता को बेटे की पढ़ाई और आचरण की जिम्मेदारी

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: नाबालिग पर दुष्कर्म के आरोप की गंभीरता जमानत से इनकार का आधार नहीं, पिता की जिम्मेदारी पर रिहाई का आदेश

    October 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 14, 2026

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.