Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस की परिजनों के साथ झड़प, कई घायल
    बिहार

    गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस की परिजनों के साथ झड़प, कई घायल

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2024Updated:October 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में पुलिस पर वारंटी के परिजनों ने हमला कर दिया. हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.
    जानकारी के अनुसार, मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष देर रात अपनी टीम के साथ हरपुर ऐलौथ के औद्योगिक क्षेत्र में अनुमंडल नायक दंडाधिकारी के आदेश पर वारंटी को जब गिरफ्तार कर वाहन में बैठाने की कोशिश कर रहे थे तो उसके बेटे, पत्नी और फैक्ट्री के कामगारों ने कांच की बोतल, ईंटों और डंडे लेकर पुलिस पर हमला बोल दिया. लोगों ने वारंटी को पुलिस के कब्जे से छुड़ाने की कोशिश भी की. झड़प में तीन पुलिसकर्मी, सरकारी वाहन का चालक और एक अधिकारी घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. वहीं कामगारों का भी आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठी चलाई और इस दौरान गांव के भी कई लोग जख्मी हो गए. इनका भी इलाज चल रहा है.

    सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 संजय पांडेय ने इस घटना को स्वीकार करते हुए कहा कि पुलिस टीम पर हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी वारंटी के घर पर उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर शराब बरामद की थी, जिसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
    वारंटी के पुत्र ने घटना के संबंध में बयान दिया कि जब पुलिस उनके घर पर आई थी और उनके पिता को पकड़कर ले जाने लगी, तब उन्होंने वजह पूछी. इसके जवाब में पुलिस ने उन पर लाठी से हमला करना शुरू कर दिया. इस हमले में गांव के अन्य छह लोग भी बुरी तरह घायल हो गए.

    ईंट उत्पाद विभाग कांच की बोतल कानूनी कार्रवाई गिरफ्तार घायल झड़प डंडा परिजन पुलिस प्राथमिकी बिहार मुसरीघरारी थाना लाठीचार्ज वारंटी शराब बरामदगी. सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार समस्तीपुर सरकारी वाहन हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBig Breaking : रांची-धनबाद में डीटीओ और सीओ के ठिकानों पर ईडी की रेड
    Next Article Gold Silver Today Rate : रूठी पत्नी को मनाने का है बेहतर मौका, सोना-चांदी हो गया सस्ता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो अफीम के साथ दो आरोपी दबोचे गए

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    Latest Posts

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.