Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»बड़ा तालाब की दुर्दशा को लेकर एकजुट हुए शहरवासी, निगम और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
    Uncategorized

    बड़ा तालाब की दुर्दशा को लेकर एकजुट हुए शहरवासी, निगम और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची :  राजधानी के बड़ा तालाब की नारकीय स्थिति को लेकर लोगों में गुस्सा है. बदबू और गंदगी से परेशान लोग एकजुट होने लगे हैं. इसी कड़ी में जनसेवा मंच ने बड़ा तालाब के सामने प्रदर्शन किया और सरकार एवं नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की. मंच के संस्थापक मुनचुन राय ने कहा कि हम रांची झील को बचाने के लिए नगर निगम और राज्य सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि इसकी स्थिति को जल्द ठीक करें. यह रांची की पहचान है. पुराने झीलों में से है. इसे बचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किये गये हैं. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है. फिर भी तालाब से बदबू आ रहा है. अगल-बगल रहने वाले लोग परेशान हैं. अब लग रहा है ये मृतप्राय हो गया है. सरकार और नगर निगम जागे. उन्होंने कहा कि हम रांची के लोगों से आग्रह करते है, रांची की पहचान बड़ा तालाब और हरमू नदी को बचाने के लिए हमें आगे आना होगा. हमें एकजुट होना होगा. जनसेवा मंच कोई राजनीतिक मंच नहीं है. जो लोग रांची शहर की धरोहरों को बचाना चाहते हैं वो मंच के साथ जुड़कर मजबूती से हमारी आवाज को बुलंद करें.

     

    सौंदर्यीकरण के नाम पर फूंक दिये गये 14.89 करोड़

     

    बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के नाम पर 14.89 करोड़ रुपये फूंक दिये गये हैं, लेकिन सौंदर्यीकरण तो नहीं हुआ, हां गंदगी और बदबूदार पानी इसकी पहचान जरूर बन गई. पिछले कई दिनों से बड़ा तालाब का पानी काफी बदबू दे रहा है अपर बाजार, हिंदपीढ़ी और आसपास के इलाके के लोगों का जीना मुहाल हो चुका है. करीब डेढ़ किलोमीटर तक बदबू फैल रही है. वहीं तालाब के आसपास से गुजरने वाले लोग वहां से नाक बंद करके गुजर रहे हैं. डेंगू, मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों के पनपने का खतरा बना हुआ है. हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम की टीम ने पानी का सैंपल लिया है और जांच के लिए भेज दिया है.

     

    बदबू और गंदगी से निजात मिलने में अभी और समय लगेगा

     

    बड़ा तालाब के मेंटेनेंस का जिम्मा जिस एजेंसी को मिला है वह मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है. कंपनी के पदाधिकारी नीरज ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बड़ा तालाब से बदबू की शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम ने पानी का सैंपल लिया है. यह सैंपल सिंदरी भेजा गया है. 2-3 दिन में वहां से रिपोर्ट आ जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक केमिकल का चयन करके बड़ा तालाब में डाला जाएगा. जब उनसे पूछा गया कि पिछले 15 दिनों से पानी में बदबू की शिकायत मिल रही थी तो निगम की टीम को पानी का सैंपल लेने में 15 दिन कैसे लग गया। इसपर नीरज ने सफाई दी कि वे रांची से बाहर थे इसलिए ध्यान नहीं दे पाये. मतलब सिर्फ एक छोटी सी लापरवाही के कारण राजधानी के 30 हजार से ज्यादा लोगों ने पिछले 15 दिनों में नर्क यातना झेली है. यातना अभी खत्म नहीं हुई. सैंपल की रिपोर्ट तीन दिन के बाद आएगी और उसके बाद केमिकल डाला जाएगा. यानी अभी भी लोगों को राहत मिलने में कम से कम 5 दिन और लगेंगे.

    एकजुट गंदगी नगर निगम प्रदर्शन बड़ा तालाब बदबू शहरवासी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअजीत डोभाल को मिला एक्सटेंशन, तीसरी बार NSA बनाए गए, PM के प्रधान सचिव पीके मिश्रा का भी बढ़ा कार्यकाल
    Next Article JSSC की सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं की प्रक्रिया सितंबर तक पूरी करें : सीएम

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.