Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JSSC की सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं की प्रक्रिया सितंबर तक पूरी करें : सीएम
    झारखंड

    JSSC की सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं की प्रक्रिया सितंबर तक पूरी करें : सीएम

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • चंपई सोरेन ने JSSC को दिया परीक्षाओं के आयोजन में गोपनीयता और पारदर्शिता बरतने के निर्देश
    • जेएसएससी कर रहा 8 परीक्षाओं के जरिये 35 हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया

     

    रांची : मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने को लेकर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. इस दौरान उन्होंने चयन प्रक्रिया को समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया. सीएम ने जेएसएसी द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की जानकारी ली. कहा कि आयोग जो भी कैलेंडर जारी करे उसी के प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन करें. उन्होंने जेएसएससी को सितंबर तक सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया. कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. ऐसे में सरकारी विभागों में जो भी रिक्तियां हैं और जिन पदों पर नियुक्ति की जानी है,  उसकी चयन प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि सभी नियुक्तियों में सरकार की नियुक्ति नियमावली और रोस्टर का पालन होना चाहिए.

     

     

    नियुक्तियों में कोई अनियमितता बर्दाश्त नहीं

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जेएसएससी द्वारा जो भी प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन हो, उसमें पूरी गोपनीयता और पारदर्शिता बरती जानी चाहिए. इसमें किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगर पेपर लीक जैसी घटनाएं होती है तो जो भी दोषी पाए जाएंगे दोषी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

     

    उत्पाद सिपाही और आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर निर्देश

     

    मुख्यमंत्री ने डीजीपी और जेएसएससी के अध्यक्ष से कहा कि झारखंड उत्पाद आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए 580 पद और झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के 4919 पदों पर प्रक्रिया अविलंब शुरू की जाए. डीजीपी ने बताया कि झारखंड उत्पाद आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण इसी माह शुरू हो जाएगा.  इसकी प्रक्रिया पूरी होने पर सफल अभ्यर्थियों की सूची जेएसएससी को उपलब्ध करा दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि शारीरिक दक्षता परीक्षण में पारदर्शिता और निगरानी के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें.

    चंपई सोरेन जेएसएससी निर्देश परीक्षा मुख्यमंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबड़ा तालाब की दुर्दशा को लेकर एकजुट हुए शहरवासी, निगम और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
    Next Article बोकारो : नेताओं का दबाव आया काम, तीन दिन बाद 22 घंटे बिजली देगा विभाग

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.