Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»चुटिया का प्राचीन राम मंदिरः यहां कुंवारी कन्याएं एक लय में कर रही हैं रामायण पाठ
    ट्रेंडिंग

    चुटिया का प्राचीन राम मंदिरः यहां कुंवारी कन्याएं एक लय में कर रही हैं रामायण पाठ

    Team JoharBy Team JoharOctober 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः नवरात्र के अवसर पर चुटिया स्थित प्राचीन राम मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन हो रहा है. यहां होने वाला रामायण पाठ की अलग विशेषता है. यहां कुंवारी कन्याएं एक लय में रामायण पाठ करती हैं. रामायण पाठ वृंदावन धाम के प्रमोद शास्त्री व सत्यनारायण स्वामी के सान्निध्य में कराया जा रहा है.

    धर्म से जुड़े रहने वाले व्यक्ति संस्कारी हो जाते हैं

    बुधवार को रामायण पाठ के दौरान पाठ करने वाली कन्याओं को सनातन धर्म एवं संस्कार कथा वाचक प्रमोद शास्त्री व सत्यनारायण स्वामी ने बच्चियों क मां दुर्गा और रामायण के बारे मे जानकारियां दीं. उन्होंने धर्म की विशेषता बतायी. उन्होंने कहा कि धर्म से जुड़े रहने वाले व्यक्ति संस्कारी हो जाते हैं. उन्हें अच्छे-बुरे का ज्ञान हो जाता है, जिसके अनुसार वह अपना व्यवहार करते हैं. स्वामी जी ने कहा कि श्री राम व माता सीता का आचरण अनुकरणीय है.

    हैलो, हाय की जगह जयश्री राम व राधे-राधे बोलना चाहिए

    इस अवसर पर स्वामी जी ने कहा कि जब मोबाइल का प्रयोग करें तो हैलो, हाय की जगह जयश्री राम व राधे-राधे बोलना चाहिए. रामायण हमें यह सिखाती है कि माता-पिता और बड़ों का आदर करना चाहिए. घर में धार्मिक वातावरण हो तो बच्चों पर उसका अच्छा प्रभाव पड़ता है. इस कार्यक्रम के आयोजन में अध्यक्ष विजय कुमार साहू, सचिव कैलाश केसरी तथा अमित साहू सहित अन्य सहयोग कर रहे हैं.

    कुंवारी कन्याएं चुटिया राम मंदिर जोहार लाइव रामायण पाठ सनातन घर्म
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑटो के धक्के से बाइक सवार की मौत, एक घायल 
    Next Article कैबिनेट की बैठक, 29 प्रस्तावों पर मुहर लगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर का ताला तोड़ उड़ा डाले पांच लाख के जेवर, केदारनाथ यात्रा पर गया परिवार

    June 17, 2026
    Latest Posts

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026

    बंद घर का ताला तोड़ उड़ा डाले पांच लाख के जेवर, केदारनाथ यात्रा पर गया परिवार

    June 17, 2026

    NEET परीक्षा से पहले देवघर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.