Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»भारत के संविधान को दुनिया की कोई भी ताकत खतरे में नहीं डाल सकती: चिराग पासवान
    देश

    भारत के संविधान को दुनिया की कोई भी ताकत खतरे में नहीं डाल सकती: चिराग पासवान

    Team JoharBy Team JoharDecember 1, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस जनता से कट चुकी है और समझ नहीं पा रही कि कौन सा मुद्दा उठाया जाए. उन्होंने कहा, “कांग्रेस का अब जनता से कोई सरोकार नहीं है. राहुल गांधी पिछले एक साल से लगातार कहते आ रहे हैं कि देश का संविधान खतरे में है, जो पूरी तरह से बेबुनियाद है.” चिराग पासवान ने आगे कहा, “जनता जानती है कि भारत का संविधान दुनिया की किसी भी ताकत से खतरे में नहीं डाला जा सकता. असल में कांग्रेस ने ही संविधान को खतरे में डाला है और लोकतंत्र को कमजोर किया है. 1975 में कांग्रेस ने आपातकाल लगाया था, जो लोकतंत्र के लिए काला धब्बा साबित हुआ. जब भी मौका मिला, कांग्रेस ने लोकतंत्र के संस्थानों को कमजोर किया.”

    संविधान के संदर्भ में कांग्रेस पर हमला करते हुए चिराग पासवान ने कहा, “कांग्रेस जब संविधान की बात करती है, तो लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते. हरियाणा में जहां कांग्रेस ने अपनी जीत सुनिश्चित करने की बात की थी, वहां भी जनता ने उन्हें नकार दिया. महाराष्ट्र में अपने गठबंधन को मजबूत बताने वाली कांग्रेस को भी जनता ने नकारा.” चिराग पासवान ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई और इसे विभिन्न भाषाओं में प्रस्तुत किया गया. “बिहार से होने के नाते मुझे गर्व है कि संविधान का मैथिली और संस्कृत में अनुवाद किया गया है. हम लोग घर-घर संविधान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं,” उन्होंने कहा. इसके अलावा, चिराग पासवान ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमलों की निंदा करते हुए कहा, “हिन्दू समुदाय पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं. यह बेहद चिंताजनक है और हमें इसका विरोध करना चाहिए. हम चाहते हैं कि बांग्लादेश में हो रहे हमलों पर तुरंत विराम लगे.”

     

    Bangladesh Bihar Bjp Chirag Paswan Congress Constitution Constitution Day Constitution in different languages democracy Emergency Food Processing Minister Haryana Hindu attacks Lok Sabha elections Maharashtra Matheili Narendra modi Opposition political critique Political Statement Prime Minister public sentiment. Rahul Gandhi Sanskrit
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमाणिक लाल हेंब्रम बने झारखंड विधानसभा के नए सचिव
    Next Article RJD विधायक सुरेश पासवान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की ‘भईया योजना’ की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.