Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
    बिहार

    चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

    Team JoharBy Team JoharApril 25, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधानसभा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने की इच्छा जाहिर की है. जिसके बाद से सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. मीडिया से बातचीत में चिराग ने कहा, “मैं विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता हूं. शुरू से इस बात को कहता आ रहा हूं. मेरी प्राथमिकता हमेशा बिहार रहा है.” चिराग पासवान का यह बयान ऐसे समय में आया है जब लोजपा-रामविलास पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बनाने में जुटी है. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, यदि चिराग चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें समस्तीपुर, मोहनिया या कल्याणपुर जैसी एससी आरक्षित सीट से मैदान में उतारा जा सकता है.

    क्या बिहार की राजनीति में सक्रिय होंगे चिराग?

    इससे पहले चिराग पासवान ने एक इंटरव्यू में 2030 में विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही थी, लेकिन अब उन्होंने 2025 के अंत में होने वाले चुनाव में ही मैदान में उतरने के संकेत दे दिए हैं. यही नहीं, लोजपा-रामविलास की युवा कार्यकारिणी ने भी हाल ही में पटना में बैठक के दौरान चिराग को चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव पारित किया है.

    चिराग के जीजा और जमुई से सांसद अरुण भारती ने भी कहा है कि यदि पार्टी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी देती है, तो वे बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि, इस “बड़ी जिम्मेदारी” का खुलासा अभी नहीं किया गया है.

    क्या मिलेगा कोई बड़ा पद?

    लोजपा-रामविलास के समर्थक चिराग पासवान को मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरे के रूप में देखते हैं. लेकिन बिहार में एनडीए पहले ही नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर चुका है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर चिराग केंद्रीय मंत्री पद छोड़ते हैं, तो उन्हें राज्य में कौन-सा बड़ा पद मिलेगा?

    रणनीति या सियासी दांव?

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चिराग की यह घोषणा एक राजनीतिक रणनीति भी हो सकती है. एनडीए में जल्द ही सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू होने वाली है और लोजपा-रामविलास 40 सीटों पर दावा ठोक रही है. ऐसे में चिराग के चुनाव लड़ने की घोषणा को पार्टी की सीटों की संख्या बढ़ाने की एक कवायद भी माना जा रहा है. बहरहाल, चिराग पासवान की इस सक्रियता से यह स्पष्ट है कि वे बिहार की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने को तैयार हैं. अब देखना यह होगा कि पार्टी और एनडीए उन्हें कितनी जगह देते हैं और क्या वह सचमुच केंद्रीय मंत्री पद छोड़कर बिहार विधानसभा की दौड़ में शामिल होते हैं या यह सिर्फ एक सियासी शिगूफा है.

    Also Read : सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप निर्माण कार्य फिर शुरु होते ही हुआ बवाल, पुलिस छावनी में तब्दील इलाका

    Bihar Assembly Elections 2025 Bihar Election Strategy Bihar Politics Chirag Paswan Chirag Paswan Assembly Election Kalyanpur LJP (Ram Vilas) Lok Janshakti Party (Ram Vilas) Mohania Political Buzz Samastipur SC Reserved Seat Union Minister एससी आरक्षित सीट कल्याणपुर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान चिराग पासवान विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव रणनीति बिहार राजनीति बिहार विधानसभा चुनाव 2025 मोहनिया लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लोजपा (रामविलास) समस्तीपुर सियासी हलचल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिरमटोली फ्लाईओवर रैंप निर्माण कार्य फिर शुरु होते ही हुआ बवाल, पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
    Next Article लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर अल्ताफ लाली मुठभेड़ में ढेर

    Related Posts

    क्राइम

    नॉर्थईस्ट के परिवारों के मन में एक ही सवाल है, क्या वे दिल्ली में सुरक्षित हैं? : राहुल गांधी

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन हैं हुदा जरीवाला, जिनकी CM योगी पर कथित टिप्पणी के बाद हुई गिरफ्तारी?

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बॉम्बे हाई कोर्ट: राहुल गांधी की मोदी को “कमांडर-इन-थीफ” कहने वाली मानहानि याचिका खारिज, ट्रायल कोर्ट में चलेगा मुकदमा

    September 8, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी अधिकारों पर दिल्ली में बड़ा सम्मेलन : जस्टिस मदन लोकुर ने कहा, छोटे-छोटे मुकदमों से परेशान है देश का आदिवासी समाज

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Latest Posts

    नॉर्थईस्ट के परिवारों के मन में एक ही सवाल है, क्या वे दिल्ली में सुरक्षित हैं? : राहुल गांधी

    September 8, 2026

    कौन हैं हुदा जरीवाला, जिनकी CM योगी पर कथित टिप्पणी के बाद हुई गिरफ्तारी?

    September 8, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026

    गुवा गोलीकांड के 46 साल : जिस खून से झारखंड आंदोलन को मिली नई धार

    September 8, 2026

    बॉम्बे हाई कोर्ट: राहुल गांधी की मोदी को “कमांडर-इन-थीफ” कहने वाली मानहानि याचिका खारिज, ट्रायल कोर्ट में चलेगा मुकदमा

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.