Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गोफ में धंसा बच्चा, बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में भर्ती
    झारखंड

    गोफ में धंसा बच्चा, बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में भर्ती

    Team JoharBy Team JoharFebruary 18, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के मोहरीबांध के समीप गोफ बन गया, जिससे एक बच्चा उसमें घुस गया और बुरी तरह झुलस गया है. बच्चे को गंभीर हालत में गोफ से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद परिजनों का जहां रो-रोकर बुरा हाल है वहीं स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों के मुताबिक जरेडा से सर्वे होने के बाद बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा अग्नि प्रभावित क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों का अब तक पुनर्वास नहीं किया गया है. धनबाद में एक दर्दनाक हादसा होने से टल गया. अपने घर के सामने ही 10 साल का बच्चा खेल रहा था, अचानक वहां गोफ बन गया, जिसमें बच्चा गोफ के अंदर घंस गया.

    एक 15 साल की लड़की के सामने यह घटना घटी, उसी लड़की ने अनानफानन में बच्चे का हाथ को पकड़ शोर मचाया. जिसके बाद घर के अन्य सदस्य दौड़ते हुए बाहर आए और गोफ से खींचकर बच्चे को बाहर निकाला. इस हादसे में बच्चा बुरी तरह झुलस गया है. स्थानीय अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन के प्रति आक्रोश है. लोगों का कहना है कि पुनर्वास को लेकर प्रशासन के द्वारा सर्वे कराया गया है. लेकिन अबतक उन्हें शिफ्ट नहीं कराया जा रहा है. कोयलांचल में 24 मई 2017 को झरिया के इंदिरा चौक में गोफ बनने के दौरान बाप-बेटे जिंदा जमींदोज हो गए थे.

    शुक्रवार को हुए हादसे इसकी याद एक बार फिर से ताजा हो गयी. लोदना एरिया बीसीसीएल दस के घनुडीह में दिलीप महात्मा का दस साल का बेटा शशि गोफ में दफन होने से बाल बाल बच गया. घर के सामने ही शशि खेल रहा था. अचानक खेल रहे स्थान पर गोफ बना गया. शशि उस गोफ के अंदर धीरे धीरे धंसता जा रहा था. थोड़ी दूर में खड़ी शीतल नाम की 15 साल की नजर इस पर पड़ी. इसके बाद शीतल भागते हुए शशि को बचाने के लिए पहुंची. शीतल शशि का हाथ पकड़ शोर मचाने लगी. शीतल की चीख सुनकर शशि के परिजन व अन्य लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे. जिसके बाद शशि को गोफ से बाहर निकाल लिया गया. गोफ के अंदर से निकलने वाले लहलहाती आग लहर से बुरी तरह से झुलस चुका है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअज्ञात अपराधियों ने ठेकेदार को गोली मारी, पैर में दो गोली लगी
    Next Article डायन बिसाही का आरोप लगाकर अधेड़ की हत्या, पुलिस मामले की जाँच में जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.