Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जन्म के बाद वार्मर में हो गई थी बच्चे की मौत, सदर अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
    झारखंड

    जन्म के बाद वार्मर में हो गई थी बच्चे की मौत, सदर अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

    Team JoharBy Team JoharMarch 13, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी के दूसरे बड़े सरकारी अस्पताल सदर में एक मामला सामने आया है. जिसमें परिजनों ने हॉस्पिटल पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि हॉस्पिटल की लापरवाही से उनके बच्चे की मौत हो गई. जिसकी जानकारी भी उन्हें नहीं दी गई. बता दें कि मामला फरवरी का है. जहां 13 फरवरी को बच्चे का जन्म हुआ था. उस समय बच्चा ठीक था. लेकिन कुछ समस्या बताकर बच्चे को वार्मर में रखा गया. अगले दिन वार्मर में उसका शरीर झुलस गया. इसके बाद बच्चे को रिम्स रेफर कर दिया गया. जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. साथ ही बताया कि बच्चे की मौत काफी पहले हो चुकी है.

    क्या है पूरा मामला

    इटकी के रहने वाले आनंद मसीह लकड़ा ने अपनी गर्भवती पत्नी को सदर में 13 फरवरी को एडमिट कराया. महिला ने बेटे को जन्म दिया. बच्चे का चेहरा उसकी मां को दिखाया गया. वहीं पिता भी देखकर खुश थे. इस बीच बच्चे की धड़कन कम होने की बात उन्हें बताई गई और बच्चे को वार्मर में रखा गया. अगले दिन सुबह उन्हें बच्चे को कपड़े में लपेटकर दिया गया. आनन-फानन में पेपर बनाकर बच्चे को रेफर कर दिया गया. जब परिजन बच्चे को लेकर रिम्स पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि बच्चे की मौत तो काफी पहले हो चुकी है. इसके बाद परिजन बच्चे का शव लेकर पहुंचे. वहीं सदर हॉस्पिटल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट को लिखित शिकायत भी की. अब 13 मार्च को परिजनों ने सिविल सर्जन रांची, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट और हॉस्पिटल मैनेजर के नाम आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

    शिकायत के बाद बनाई गई थी जांच कमिटी 

    इस मामले में सदर हॉस्पिटल के प्रभारी डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ विमलेश सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत के बाद जांच कमिटी बनाई गई थी. कमिटी ने अबतक अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है. मामले की जांच चल रही है. जहां तक बच्चे के जलने की बात है तो वार्मर में बच्चा नहीं जला है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सबकुछ साफ हो जाएगा. वहीं इस मामले में समाजसेवी ज्योति शर्मा ने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में आया तो सिविल सर्जन को इसकी जानकारी दी है. परिजनों ने मुझे पूरी बात बताई. जिससे कई बातें सामने आ रही है. लापरवाही तो हुई है. चूंकि घटना के बाद परिजनों को बच्चे की स्थिति से अवगत नहीं कराया गया. इस मामले में जो भी दोषी है उनपर कार्रवाई होनी चाहिए.

    ये भी पढ़ें: रिम्स में फिर भिड़े डॉक्टर व मरीज के परिजन

    आज की खबर आनंद मसीह लकड़ा इटकी करंट न्यूज जोहार लाइव ज्योति शर्मा झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन प्रभारी डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ विमलेश सिंह मुख्य समाचार रांची राजधानी रिम्स लापरवाही लेटेस्ट न्यूज वार्मर सदर अस्पताल समाजसेवी ज्योति शर्मा सिटी न्यूज सिविल सर्जन रांची स्थानीय खबर हॉस्पिटल हॉस्पिटल मैनेजर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्तार अंसारी को उम्र कैद की सजा, जुर्माना भी लगा, फर्जी शस्त्र लाइसेंस से जुड़ा है मामला
    Next Article JJMP के एरिया कमांडर टुनेश लकड़ा समेत 6 गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.