Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 May, 2026 ♦ 2:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर
    बिहार

    मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर की। इसके लिए मुख्यमंत्री आवास पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और कई वरिष्ठ अधिकारी व विभागीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल 1,000 करोड़ रुपए की राशि आज 10 लाख महिलाओं को भेजी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक इस योजना के तहत लगभग 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं को 10 हजार रुपए प्रति लाभार्थी की दर से सहायता दी जा चुकी है।

    महिलाओं के अनुभव

    पश्चिमी चंपारण की सुनीता ने कहा कि उन्हें यह राशि मिलने से बहुत खुशी है। भागलपुर की फूलन कुमारी ने बताया कि अब वह अपने छोटे व्यवसाय शुरू कर सकीं। दरभंगा की जीविका दीदी ने कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बने और उनकी प्रार्थना पूरी हुई।

    कौन-कौन लाभान्वित हुए?

    राशि पाने वाली महिलाओं में ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग 9 लाख 50 हजार और शहरी क्षेत्रों की 50 हजार महिलाएं शामिल हैं। ये सभी जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं हैं, जिन्हें पहले भी आर्थिक गतिविधियों के लिए प्रशिक्षण और सहायता दी गई थी।

    योजना का उद्देश्य और आवेदन प्रक्रिया

    इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना और उन्हें छोटे-छोटे रोजगार शुरू करने में सहायता करना है। शहरी क्षेत्र की महिलाओं से ऑनलाइन आवेदन लिए गए, जबकि ग्रामीण महिलाओं ने पंचायत स्तर पर ऑफलाइन फॉर्म भरे। प्राथमिकता उन महिलाओं को दी गई जो पहले से जीविका समूह की गतिविधियों में सक्रिय हैं।

    सरकार ने बताया कि हाल ही में जीविका संगठन से जुड़ी लगभग 13 लाख महिलाओं ने भी ऑनलाइन आवेदन किया है, और उनके खातों में भी आने वाले चरणों में राशि भेजी जाएगी।

    Also Read : धनबाद में 15 वर्षीय नाबालिग की ह’त्या, लोहा चोरी के विवाद का संदेह

    000 transferred to the accounts of 10 lakh women Chief Minister Women Employment Scheme: Rs 10 मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में 15 वर्षीय नाबालिग की ह’त्या, लोहा चोरी के विवाद का संदेह
    Next Article गार्ड का हाथ-पैर बांधकर जेवर दुकान में की लूटपाट, सीसीटीवी-डीवीआर भी ले गए बदमाश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : तीन की दर्दनाक मौ’त, आधा दर्जन से अधिक घायल

    May 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार… देखें लिस्ट

    May 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार कैबिनेट विस्तार : पीएम मोदी की मौजूदगी में मंत्री ले रहे शपथ… देखें LIVE

    May 7, 2026
    Latest Posts

    सुखदेवनगर अतिक्रमण मामला : याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस

    May 8, 2026

    टेंडर घोटाला केस : ईडी कोर्ट में ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर ने किया सरेंडर, मिली जमानत

    May 8, 2026

    बिजली उत्पादन पर ऐश का असर, चंद्रपुरा पहुंचे डीवीसी निदेशक ने दिया अल्टीमेटम

    May 8, 2026

    झारखंड-बंगाल में ईडी जांच की अब एक कमान, मनी ट्रेल पर कसेगा शिकंजा

    May 8, 2026

    हजारीबाग नाबालिग हत्याकांड : हाईकोर्ट में पेश हुई एफएसएल और डेथ रिव्यू रिपोर्ट

    May 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.