Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : आज 10 लाख महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी राशि
    बिहार

    मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : आज 10 लाख महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी राशि

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2025No Comments2 Mins Read25
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुख्यमंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज यानी 28 नवंबर को राज्य की 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री आवास में इसके लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें CM नीतीश कुमार स्वयं शामिल होकर DBT के माध्यम से राशि ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और विभागीय प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

    मिली जानकारी के अनुसार, जिन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा उनमें ग्रामीण क्षेत्रों की करीब 9 लाख 50 हजार और शहरी क्षेत्रों की 50 हजार महिलाएं शामिल हैं। ये सभी जीविका समूह से जुड़ी हुई महिलाएं हैं, जिन्हें पहले भी रोजगार से जुड़ी गतिविधियों के लिए प्रशिक्षण और सहयोग दिया गया था। सरकार ने बताया कि अब तक इस योजना से 1 करोड़ 40 लाख से अधिक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभार्थी की दर से सहायता राशि दी जा चुकी है। आज 10 लाख नई महिलाओं को यह लाभ दिया जा रहा है, जबकि बची हुई पात्र महिलाओं को जल्द ही भुगतान किया जाएगा।

    इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया दो चरणों में हुई थी – शहरी क्षेत्रों में ऑनलाइन आवेदन, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर ऑफलाइन आवेदन लिए गए। प्राथमिकता उन महिलाओं को दी गई है जो जीविका समूह की गतिविधियों में पहले से सक्रिय हैं। हाल में लगभग 13 लाख महिलाओं ने भी ऑनलाइन आवेदन किया है, जिनकी जांच जारी है और उन्हें भी आने वाले चरणों में राशि भेजी जाएगी।

    सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें छोटे-छोटे रोजगार शुरू करने में मदद करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। 10 हजार रुपये की यह सहायता राशि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित करती है।

    Also Read : झारखंड में कड़ाके की ठंड : सिमडेगा 5.7°C पर जम गया, जल्द बढ़ सकता है तापमान

    Chief Minister Women Employment Scheme: Amount will be transferred to the accounts of 10 lakh women today. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में कड़ाके की ठंड : सिमडेगा 5.7°C पर जम गया, जल्द बढ़ सकता है तापमान
    Next Article मोरहाबादी में आज भव्य राज्यस्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.