Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु पदाधिकारियों से कहा- निष्ठा से करें राष्ट्र की सेवा
    झारखंड

    मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु पदाधिकारियों से कहा- निष्ठा से करें राष्ट्र की सेवा

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग में 7वीं से 10वीं बैच के 39 प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों और 14 जिला समादेष्टाओं, गृह रक्षा वाहिनी के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र की सेवा पूरी निष्ठा से करें.

    इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली. सभी प्रशिक्षु पदाधिकारियों और उनके अभिभावकों को नई शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी. इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अमर शहीद जवानों को नमन किया. इस अवसर पर एसटीएफ जवान बबलू नायक और अभिजीत ने खुद से उकेरी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की तस्वीर उन्हें सप्रेम भेंट की.

    मौके पर विधायक उमाशंकर अकेला और अंबा प्रसाद, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण प्रिया दुबे, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण मनोज कौशिक, झारखंड पुलिस अकादमी के संयुक्त निदेशक-सह-पुलिस उपमहानिरीक्षक संजय रंजन सिंह समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे.

    प्रशिक्षण से बढ़ेगा आत्म बल औऱ विश्वास-मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने यहां जो कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वह आपके जीवन में ऐतिहासिक कार्य के रूप में अंकित होगा. प्रशिक्षण से आपका आत्मबल और विश्वास बढ़ेगा. कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान जो चुनौतियां मिलेगी उससे निपटने में मददगार साबित होगा.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के युवा बड़े पदों पर आ रहे हैं. वे अपनी मेहनत और लगन से अपना अलग मुकाम बना रहे हैं. आपने पुलिस सेवा में आकर जो उपलब्धि हासिल की है, वह युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा.

    इसे भी पढ़ें: शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अस्थाई संरचना को हटाया, सामान जब्त

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Hazaribagh jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अस्थाई संरचना को हटाया, सामान जब्त
    Next Article एटीएम से छेड़छाड़ कर उडा़ते थे रुपये, एक जालसाज चढ़ा पुलिस के हत्थे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: खनिज विधेयक के विरोध में चतरा में JMM की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी, उत्खनन-ट्रांसपोर्ट बंद

    August 14, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.