Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, आंगनबाड़ी सेविका के मानदेय में 500 व सहायिका के मानदेय में 250 की वृद्धि
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, आंगनबाड़ी सेविका के मानदेय में 500 व सहायिका के मानदेय में 250 की वृद्धि

    Team JoharBy Team JoharOctober 26, 2019No Comments5 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका बच्चों को संस्कार देने के काम करती हैं इसलिए सरकार ने आंगनबाड़ी केन्द्रों की कुल 73074 सेविकाओं, सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की 35292 आंगनबाड़ी सेविकाओं को 500 रुपये मानदेय की बढ़ोत्तरी की जा रही है। इसके तहत 5900 के बदले उन्हें 6400 दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की 35,245 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में 250 रुपये की वृद्धि की जा रही है। इसके तहत 2950 के बदले उन्हें 3200 दिये जायेंगे।

    दास शनिवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित श्रम सम्मान समारोह एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में बोल रहे थे। दास ने कहा कि राज्य की 2537 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं को 500 रुपये मानदेय की बढ़ोत्तरी की जा रही है। इसके तहत 4200 के बदले उन्हें 4700 दिये जायेंगे। आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय मानदेय में केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी होती है। इस बढ़ोत्तरी का पूरा आर्थिक वहन राज्य सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को यह निर्देश दिया है कि अगली कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति के लिए प्रस्ताव रखे जाएं।

    सत्यमेव जयते की तरह श्रममेव जयते कहें: दास

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह हम सत्यमेव जयते कहते हैं, उसी प्रकार श्रममेव जयते भी कहना चाहिए। श्रम बड़ी पूंजी है। इसके बिना हम कोई निर्माण कार्य नहीं कर सकते। पूंजी बढ़ाने और राज्य को समृद्धशाली बनाने के लिए श्रम की बड़ी भूमिका है, इसको नकारा नहीं जा सकता। अगर ये मजदूर और सफाईकर्मी नहीं होते तो अपना झारखण्ड स्वच्छ नहीं रहता। हमारे शहर को स्वच्छ बनाने वाले और निर्माण में महती भूमिका निभनेवालों को इस दीपावली सरकार ने उपहारस्वरूप पुरुषों को पैंट-शर्ट का कपड़ा और महिलाओं को साड़ी देने का निर्णय लिया। उसी के निमित्त आज हमसब यहां हैं।

    एक माह में 13 लाख असंगठित मजदूरों का निबंधन हुआ

    मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य गठन के बाद 13 लाख असंगठित मजदूरों का निबंधन हुआ था। यह आंकड़ा 18 वर्ष का है। लेकिन वर्तमान सरकार ने असंगठित मजदूरों के निबंधन का काम शुरू किया। मात्र एक माह के अंदर 13 लाख असंगठित मजदूरों का निबंधन हुआ। अब यह संख्या बढ़कर 26 लाख हो गई है। छूटे हुए श्रमिक अपना निबंधन करा लें। साथ ही श्रम विभाग के अधिकारी भी घूम घूम कर ऐसे श्रमिकों का निबंधन करना सुनिश्चित करें। क्योंकि इन मजदूरों में आदिवासी, दलित, शोषित, वंचित लोग हैं। यह विभाग गरीबों के कल्याण के लिए ही कार्य कर रहा है, इस बात को समझने की जरूरत है। सभी असंगठित मजदूरों को योजना का लाभ दें।

    सरकार कुशल कामगारों का वेतन देना चाहती है

    मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों को प्रशिक्षण देकर कुशल कामगार बनाने का कार्य हो रहा है। उन्हें कुशल कामगार का वेतन सरकार देना चाहती है। असंगठित मजदूर भाई-बहन अपना निबंधन जरूर कराएं और असंगठित कर्मकार बीमा योजना, अंत्येष्टि सहायता, कौशल उन्नयन योजना, चिकित्सा सहायता योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ जरूर लें। ताकि किसी तरह की अनहोनी होने पर आपके परिजनों को तत्काल दो लाख रुपए की राशि प्रदान की जा सके।

    67 हजार लोगों को रोजगार देने में हम सफल हुए

    मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग लगातार बेहतर कार्य कर रहा है। रोजगार मेला का आयोजन कर हम लोगों को नियोजित कर रहे हैं। अब तक 67 हजार से अधिक लोगों को श्रम विभाग ने रोजगार मेला के माध्यम से रोजगार प्रदान किया है। आज भी हमने कई लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा। उन सभी नवनियुक्त लोगों को शुभकामनाएं। आप ईमानदारी से कार्य करते हुए राज्य का मान हमेशा बढ़ाएं।

    केंद्र व राज्य सरकार श्रमिकों के उत्थान में जुटी है

    नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि श्रमिकों के लिए कई योजनाएं संचालित हैं। सब्जी बेचने वालों से लेकर भवन निर्माण विभाग से जुड़े तमाम श्रीमिकों को लाभ दिया जा रहा है। लाभ सभी को मिले यह सरकार का प्रयास है। आप सभी श्रमिक योजनाओं का लाभ लें। अगर यह आप से संभव नहीं है तो फार्म मेरे पास है आपकी सहायता मैं करुंगा। कौशल विकास योजना के तहत रोजगार भी श्रमिकों को दिया जा रहा है। केंद्र व राष्ट्र का श्रमिकों के उत्थान में जुटी है।

    इन्हें सांकेतिक तौर पर मिला नियुक्ति पत्र..

    मुख्यमंत्री ने रोजगार मेला के माध्यम से नीतू कुमारी(एग्जीक्यूटिव एचआर), नितेश कुमार मांझी, सुन्दावती, ध्रुव विजय, अभय कुमार(कस्टमर केअर एग्जीक्यूटिव) और प्रवीण लुगु(सुपरवाइजर) को नियुक्ति पत्र सौंपा।

    मुख्यमंत्री ने पैंट शर्ट/साड़ी योजना का तहत नगर निगम के बसंत कच्छप, छोटू मिंज, बिष्णु कच्छप व भवन निर्माण विभाग के मनोज कुशवाहा, वीरकोहर महतो, विरेन्द्र महतो को पैंट शर्ट का कपड़ा एवं नगर निगम की अनिला हेम्ब्रम, हीरा देवी और भवन निर्माण विभाग की सुमन देवी, निजम देवी, मिली देवी, सरबला देवी, रश्मि देवी को साड़ी देकर सम्मानित किया।

    इस अवसर पर खिजरी विधायक रामकुमार पाहन, मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, महिला बाल विकास और खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव अमिताभ कौशल, नगरनिगम के सफाईकर्मी, नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले लाभुक, भवन निर्माण विभाग के श्रमिक व अन्य उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड : डीजीपी कमल नयन चौबे ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिये कई दिशा-निर्देश
    Next Article चार एएसपी का तबादला, गुलशन तिर्की जमशेदपुर के नए एएसपी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    August 4, 2026

    तृषा पर विवादित टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, तमिलनाडु पुलिस ने लिया एक्शन

    August 4, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.