Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया टेक्सटाइल समेत तीन प्लांटों का शिलान्यास, कहा- 20 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
    झारखंड

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया टेक्सटाइल समेत तीन प्लांटों का शिलान्यास, कहा- 20 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार की नीति एवं नीयत दोनों अच्छी हैं। यहां कुशल मानव संसाधन है। इसकी बदौलत झारखंड में निवेश आ रहे हैं। वर्तमान सरकार यहां के युवाओं को बढ़ते क्रम में रोजगार उपलब्ध कराने में सक्षम हो रही है। झारखंड में गुणवत्ता युक्त वस्तुओं का निर्माण कर उसे निर्यात करना है, क्योंकि किसी भी राज्य व देश की अर्थव्यवस्था को यह काफी हद तक निर्धारित करता है।
    मुख्यमंत्री दास गुरुवार को रांची के बुढ़मू स्थित चकमें में लगुना टेक्सटाइल प्लांट के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर रांची सांसद संजय सेठ, कांके विधायक डॉ. जीतू चरण राम, उद्योग सचिव के रवि कुमार, लगुना के प्रबंधक सर्वजीत घोष सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद राज्य की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास सरकार ने किया। यहां के युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार दिलाने के अथक प्रयास हुए। इस प्रयास को अमलीजामा पहनाने के लिए 2015 में उद्योग स्थापना के लिए कई नीतियां बनाई गईं। आज बुढ़मू में तीन उद्योग इकाइयों का शिलान्यास हो रहा है। इससे क्षेत्र के 20 हजार हुनरमंद युवाओं को उनके गांव में ही रोजगार मिलेगा। यही नहीं आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में अन्य यूनिट को प्रारंभ किया जाएगा, जिससे करीब 40 हजार लोगों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिल सकेगा। हमें टेक्सटाइल और फुटवियर के क्षेत्र में झारखंड को हब बनाना है। वस्त्र निर्माण के क्षेत्र में आगे चल रहे बंगलादेश से आगे एक लंबी लकीर खींचनी है। यह सब सरकार यहां की जनता के सहयोग से जरूर पूरा करेगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में लगातार वस्त्र उद्योग की इकाइयों की स्थापना हो रही है, जिसमें सरकार का ध्यान नारी सशक्तिकरण पर है। यही वजह है कि युवतियों को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। वस्त्र उद्योग में 80 प्रतिशत नौकरी झारखंड की युवतियों और 20 प्रतिशत नौकरी युवाओं को मिलेगी। बुढ़मू में प्रारंभ हो रहे वस्त्र उद्योग के लिए प्रशिक्षण प्राप्त 600 बच्चियों को उद्योग भवन निर्माण नहीं होने तक कंपनी द्वारा रोजगार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा किशोर एक्सपोर्ट और यूरो सेफ्टी यूनिट की आधारशिला रखी जा चुकी है। क्षेत्र के 50 एकड़ भूमि पर इन तीन प्लांट के अतरिक्त करीब 10 यूनिट प्रारंभ करने की योजना पर कार्य हो रहा है, जिससे बेहतर रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। आप सभी यूं ही सरकार को सहयोग करते रहें। हम आपकी समृद्धि के वाहक बनेंगे। हर गरीब परिवार को रोजगार व स्वरोजगार देना वर्तमान सरकार का लक्ष्य है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के हुनरमंद और ईमानदार मानव संसाधन की वजह से ही लगातार निवेशक निवेश कर रहे हैं। वस्त्र उद्योग में बने कपड़े यूरोप, अमेरिका, इंग्लैंड समेत अन्य देशों में निर्यात किए जाएंगे। आप सभी प्रशिक्षण प्राप्त युवा पूरी ईमानदारी और लगन से काम करें। ताकि यहां के बने कपड़े और हुनरमंद युवाओं की कला राज्य का मान दुनिया में बढ़ा सके।

    jharkhand Latest news Raghubar das
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में जानलेवा साबित हो रही हवा, औसतन 4.5 साल कम हो गया लोगों का जीवन काल
    Next Article लक्ष्मण गिलुवा बोले, सबका साथ सबका विकास ही एकमात्र लक्ष्य

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026
    Latest Posts

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.