Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना किसान भाइयों और बहनों का हकः राज पलिवार
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना किसान भाइयों और बहनों का हकः राज पलिवार

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2019No Comments7 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team
    देवघर: रविवार को पंचायत प्रशिक्षण केन्द्र, डाबरग्राम (जसीडीह) में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत्त शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर मंत्री राज पलिवार, विधायक नारायण दास, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, डिप्टी डायरेक्टर मत्स्य विभाग-सह-नोडल पदाधिकारी मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, अशीष कुमार व संबंधित विभाग के अधिकारियों व अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अभियान के शुभारंभ के पश्चात अतिथियों द्वारा टोकन स्वरूप विभिन्न किसान भाईयों व बहनों के बीच प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।

    किसानों को सशक्त करने हेतु पीएम किसान योजना के बाद मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ

    तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राज पलिवार ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के शुभारंभ के अवसर पर आप सभी अतिथियों व किसान भाईयों-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई। आज रांची में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के द्वारा योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। इसी कड़ी में देवघर जिला के साथ-साथ अन्य जिलों में भी मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। हम सभी जानते है कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। हमारे देश कि समृद्धि का रास्ता किसान भाईयों व खेत-खलीहान से होकर ही गुजरता है। हमासरकार लगातार प्रयास कर रही है कि किसानों की समस्या का समाधान करते हुए उनके हित के लिए कार्य किया जाय। देश के किसानों को समृद्ध व उनके हित के लिए प्रधानमंत्री किसान योजना के बाद आज हमारे झारखण्ड राज्य में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की शुरूआत की गयी है। हमासरकार किसानों को कर्ज से छूटकारा दिलाने का कार्य कर रही है। पैसों का बंदरबाट न हो, इसके लिए सीधा किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से पैसों का हस्तांतरण किया जा रहा है। आप सभी किसाान भाईयों व बहनों से अनुरोध होगा कि इन पैसों का सदुपयोग कृषि कार्यों में ही करें। लगभग 40 हजार किसान भाईयों बहनों के बीच 12 करोड़ की राशि वितरित की गयी है। आने वाले समय में देवघर जिला के एक भी किसान योजना के लाभ से नहीं छूटेंगेे। आगे भी योजना के तहत संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्य किया जाएगा। पूर्व से ही हमासरकार का यह प्रयास रहा है कि किसानों को पूतरह से सशक्त बनाया जाय। इसके लिए पूर्व में भी फसल बीमा योजना किसानों की सुविधा के लिए क्रेडिट कार्ड योजना की व्यवस्था की गयी है। हमासरकार का प्रयास है कि किसान मित्रों को कर्ज लेने की आवश्यकता न पड़े। सरकार आपके बेहतके लिए लगातार कार्य कर रही है। अब तक लगभग 15 लाख किसानों का पंजीकरण इस योजना के तहत किया जा चुका है तथा शेष किसानों के पंजीकरण की कार्रवाई निरंतर किया जा रहा है, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से दो समान किस्तों में उनके कृषि योग्य भूमि के अनुरूप राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में उपलब्ध करायी जाएगी। पीएम किसान योजना व मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के माध्यम से किसानों की आय दोगुणी करने का एक सार्थक प्रयास होगा। किसानों की सुविधा व सही तरीके से कार्यों के निष्पादन हेतु उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व उनकी टीम को ढेर साबधाई।

    किसानों की आय को दोगुनी करना हमासरकार का लक्ष्यः विधायक नारायाण दास।

    इसके पश्चात विधायक नारायण दास ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश के अन्नदाताओं के चहरे पर मुस्कान लाने का कार्य हमासरकार कर रही है। भारत देश कृषि प्रधान देश है और यहां की रीढ़ हमारे किसान भाई-बहन है। हमासरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। पीएम किसान योजना के बाद आज मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया गया है। किसान के आय को दोगुना करने के साथ-साथ कर्ज से मुक्ति दिलाने का कार्य इन योजनाओं के माध्यम से किया जा रहा है। आप सभी किसान मित्रों से अनुरोध होगा कि इन पैसे का उपायोग कृषि कार्यों के लिए ही करें। किसान मजबूत होगें, तभी हमारा देश सशक्त बनेगा। हमासरकार का यह लक्ष्य है कि 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी की जाय। इस हेतु लगातार कार्य भी किया जा रहा है।

    अन्नदाताओं को समृद्ध व सशक्त बनाने में सभी करें सहयोगः उपायुक्त

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर आप सभी किसान भाईयों व बहनों का हार्दिक स्वागत व बधाई। आप सभी अन्नदाताओं पर देश की अर्थव्यवस्था आधारित है। हर घर भोजन उपलब्ध हो, इस हेतु आप सभी दिन रात मेहनत करते है। या यू कहे देश के निर्माण में आपकी भूमिका सर्वतुल्य है।
    मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत सीधे सरकार द्वारा आपके खाते में पैसों को भेजा जायेगा।  सरकार की मंशा साफ है कि किसानों के आय को हर हालत में दो गुणा किया जायें। देवघर जिला अंतर्गत कुल 38,733 योग्य किसान परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है, जिसके तहत 12,04,39,095 रूपये की राशी डीबीटी के माध्यम से सभी कृषकों के खाते में हस्तांतरित की गयी है।
    इसके अलावे उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि देवघर जिला अंतर्गत किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिले इस हेतु वंशावली नीति के आधार पर किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशिर्वाद योजना का लाभ दिया गयाा है। उच्च स्तरीय कमिटि के द्वारा वंशावली परिवारों का सत्यापन कर लाभ किसान भाईयों को दिया जा रहा है। अपने संबोधन मे उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि किसान मित्रों के तकनीकी कारणों और खेती में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए आप सभी किसान मित्रों के खातों में पैसों का हस्तांतरण किया जा रहा है। छोटे और सिमान्त किसानों को उनके निवेश और अन्य कृषि संबधित जरूरतों के लिए उपयोगी होगा, जिससे आप सभी के जरूरतों को तथा विशेष रूप से फसल चक्र के पश्चात संभावित आय प्राप्त होने से पूर्व होने वाले संभावित व्ययों की पूर्ति सुनिश्चित होगी। योजना के माध्यम से किसान भाईयों को साहूकारों के चुंगल में पड़ने से बचाएगी और खेती के क्रियाकलापों में उनकी निरंतरता सुनिश्चित करेगी। आप सभी किसान भाईयों व बहनों से आग्रह होगा कि इन पैसों का उपयोग करते हुए कृषि से जुड़े कार्यों के लिए ही खर्च करें, ताकि सरकार की जो सोच है, उसे पुरा किया जा सके।
    इसके अलावे उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के कहा कि आज के समय की मांग है कि जल संचयन की पद्धति के साथ खेती के आधुनिक तरीकों को भी अपनाया जाय। आज कृषि में लागत लगातार बढ़ती जा रही है और किसानों को उपज का सही दाम समय पर नहीं मिल पा रहा है। सरकार इसी बात को ध्यान में रखकर किसानों को नई तकनीक और आधुनिक खेती के लिए प्रेरित कर रही है। कृषि में तकनीक का इस्तेमाल कर कम लागत में उपज बढ़ायी जा सकती है। तभी 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। पारंपरिक खेती से यह संभव नहीं है। कृषि के साथ-साथ बागवानी, दुग्ध पालन, मत्स्य पालन, फल-सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देना जरूहै।
    इसके अलावे उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कृषि विभाग व राजस्व विभाग के अधिकाव कर्मियों के साथ-साथ  सभी किसान भाईयों को शुभकामनाएं  और बधाई दी।

    किसानों की सुविधा हेतु किसान सारथी रथ को किया गया रवाना

    कार्यक्रम के पश्चात मंत्री राज पलिवार, विधायक नारायण दास, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व मुख्य अतिथियों द्वारा किसान सारथी रथ को हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रथ के माध्यम से देवघर जिला के सभी प्रखण्डों में दो महीनों तक लगातार भ्रमण कर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित सभी जनकल्याणकायोजनाओं से सभी को अवगत कराया जाएगा। इस हेतु किसान सारथी रथ के प्ररिभ्रमण हेतु प्रखण्डवार, पंचायतवार, ग्रामवार रूट चार्ट निर्धारित किया गया है।

    एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया लाईव प्रोग्राम

    इसके अलावा रांची से राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के शुभारंभ का सीधा प्रसारण भी पंचायत प्रशिक्षण केन्द्र में किसान भाईयों और बहनों को दिखाया गया।  
    कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावे जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, कृषि पदाधिकाराम शंकर प्रसाद सिंह, वरीय वैज्ञानिक सुजानी कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला परिषद के सदस्यगण, विभिन्न प्रखण्ड के बीस सूत्री के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के अलावे संबंधित विभाग के अधिकाकर्मचाव विभिन्न प्रखण्डों से आये किसान मित्र आदि उपस्थित थे।           

    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा में नहीं होगी कोई कमी: उपायुक्त
    Next Article मिशाल: एक छोटी सी कोशिश और सवर गई महिलाओं की जिंदगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    क्राइम

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.