Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डीएमएफटी फंड घोटाले के सरगना हैं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी
    जोहार ब्रेकिंग

    डीएमएफटी फंड घोटाले के सरगना हैं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 8, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बोकारो में हुए जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड घोटाले को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। मरांडी सोमवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस लूट और घोटाले के सरगना है। उन्होंने डीएमएफटी फंड को अपना एटीएम कार्ड बना लिया है और अधिकारियों को रुपये निकालने के लिए लगा दिया है। लूट का सारा पैसा उनकी (हेमंत सोरेन) तिजोरी में जमा हो रहा है।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अगर अपने आप को पाक-साफ बताना चाहते हैं, तो इस घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा करें। उन्होंने कहा कि आज तो वे एक बोकारो जिला में हुई लूट का खुलासा कर रहे हैं। लेकिन इस प्रकार की लूट पूरे प्रदेश में हुई है, जिसकी जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा निष्पक्ष जांच के बाद ही सारे लूट उजागर होंगे।

    नेता प्रत्पक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लंबा राजनीतिक सामाजिक जीवन रहा है। उन्होंने खनन क्षेत्र में निवास करने वाले गरीबों और जरूरतमंदों की समस्याओं को बहुत नजदीक से देखा और अनुभव किया है। इसीलिए प्रधानमंत्री बनते ही खनिज उत्खनन वाले जिलों के लिए डीएमएफटी फंड की व्यवस्था की, ताकि संबंधित जिलों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

    मरांडी ने कहा कि 2024-25 और 2025-26 वित्तीय वर्षों के दौरान इस फंड से 631 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गई और सत्ता से जुड़े लोगों को टेंडर के जरिए करोड़ों का फायदा पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि बोकारो जिला के 46 पंचायतों में जेनरेटर की आपूर्ति, 1666 आंगनबाड़ी केंद्रों में डिजिटल मेट्स की आपूर्ति, स्कूलों में टैब लैब ,शहर में 187 हाई मास्ट लाइट की आपूर्ति, एलईडी वेन की खरीद, सरकारी भवनों में तड़ित चालक, वॉल पेंटिंग, सौर ऊर्जा पंपसेट, स्कूलों में मॉड्यूलर किचेन का निर्माण, स्मार्ट मॉडल स्कूल का उन्नयन,छात्रों केलिए कोचिंग, कौशल विकास और प्लेसमेंट सभी में करोड़ों रुपए की लूट हुई है।

    मरांडी ने कहा कि बार-बार निविदा निकालना, बाजार रेट से 10 गुना ज्यादा पर सामग्री की आपूर्ति दिखाते हुए भुगतान करना, ये सारे ऐसे मामले हैं जो बड़े पैमाने पर हुए घोटाले को उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं व कार्यों में हजारों करोड़ रुपए की लूट हुई है, जो केवल एक अधिकारी के स्तर से हो यह अविश्वसनीय है।

    उन्होंने कहा कि यह घोटाला पूरी तरह से मुख्यमंत्री के इशारे पर ही संभव है। कोई पदाधिकारी इतना बेखौफ नहीं हो सकता। इसलिए इसकी जांच कोई राज्य सरकार की एजेंसी से नहीं, बल्कि सीबीआई से कराने की जरूरत है। राज्य सरकार तो इसमें संलिप्त है, फिर राज्य की किसी एजेंसी से जांच कराने से कोई चोर कैसे पकड़ा जाएगा।

    मरांडी ने कहा कि राज्य में सामाजिक संगठन को सूचना मांगने पर भी धमकी दी जा रही है। भाजपा ऐसे लोगों के साथ पूरी तरह खड़ी है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अपने स्तर से लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा सड़क से सदन तक इस मामले को उजागर करेगी। राज्य सरकार को सीबीआई जांच कराने के लिए बाध्य करेगी। राज्य सरकार इस घोटाले की जांच की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाती, तो केंद्र सरकार इसकी जांच केलिए सक्षम है। प्रेसवार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह और अशोक बड़ाइक भी उपस्थित रहे।

    Also Read : JCI रांची ने लॉन्च किया एक्सपो उत्सव 2025 का पोस्टर, 16 से 22 सितंबर तक चलेगा मेला

    Chief Minister is the mastermind of DMFT fund scam: Babulal Marandi डीएमएफटी फंड घोटाले के सरगना हैं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसस्ता हुआ सोना और चांदी, कितने रुपये गिरा रेट… जानें
    Next Article गुवा गोलीकांड के शहीदों से लेंगे प्रेरणा, जल-जंगल-जमीन की करेंगे रक्षा : विधायक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    Breaking आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.