Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री ने हटिया-सांकी और रांची-टाटानगर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, बोले- झारखंड देश में राजस्व देनेवाला अग्रणी राज्य
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री ने हटिया-सांकी और रांची-टाटानगर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, बोले- झारखंड देश में राजस्व देनेवाला अग्रणी राज्य

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2019Updated:August 29, 2019No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने का लाभ लोगों को मिल रहा है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड में भी तेजी से विकास हो रहा है। पिछले पांच सालों में राज्य में नयी रेल लाइन व नयी रेल गाड़ियों के परिचालन में काफी काम हुआ है। राज्य में कई आरओबी बने हैं। अभी और आरओबी बन रहे हैं। राज्य में चल रही रेल परियोजनाओं मे तेजी लाने के लिए हर तीन माह में प्रगति की समीक्षा की जाती है। उक्त बातें उन्होंने रांची में हटिया-सांकी तथा रांची-टाटानगर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ के बाद कहीं।

    कनेक्टिविटी पर जोर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा कनेक्टिविटी पर जोर दिया है। जन-धन योजना चलाकर 36 करोड़ लोगों को बैंक से जोड़कर देश की अर्थव्यवस्था में शामिल किया। नये—नये रेल, सड़क व जलमार्ग बनवाकर एक स्थान से दूसरे स्थान को कनेक्ट किया। उड़ान योजना के तहत चप्पल पहननेवाला भी हवाई जहाज की या कर सक रहा है। इसमें झारखंड के पांच क्षेत्र कनेक्ट हो रहे हैं। इसी प्रकार देश के कोने-कोने तक बिजली पहुंचाकर लोगों को देश-दुनिया से कनेक्ट किया।

    हर सेक्टर में झारखंड को बनाना है अव्वल राज्य

    झारखंड विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वह दिन दूर नहीं, जब झारखंड विकास के मामले में न सिर्फ देश के अव्वल राज्यों में शामिल होगा, बल्कि देश के विकसित देशों के समकक्ष हमारा प्रदेश खड़ा होगा। राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा सहयोग मिल रहा है। झारखंड को खुशहाल राज्य बनाने के लिए आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के साथ कई महत्वकांक्षी और जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। आनेवाले दिनों में झारखंड विकास के मामले में अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल बनेगा।

    प्रधानमंत्री ने जोड़ने की क्रांति का नेतृत्व किया है

    मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किये गये फिट इंडिया अभियान में सभी लोगों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा स्वच्छता की तरह ही इसे जन आंदोलन बनायें। लोग फिट रहेंगे, तो देश फिट रहेगा। खिलाड़ियों के फिट रहने से देश ज्यादा से ज्यादा पदक जीत सकेगा।

    झारखंड देश में राजस्व देनेवाला अग्रणी राज्य है

    कार्यक्रम में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश सी। अंगड़ी ने कहा कि झारखंड देश में राजस्व देनेवाला अग्रणी राज्य है। राज्य के लोगों की कई मांगे वर्षों से लंबित है। रेल मंत्रालय इन मांगों को पूरा करने का प्रयास कर रहा है। झारखंड में नया जोन बनाने और राजधानी का फेरा प्रतिदिन करने के लिए मंत्रालय में प्रयास करेंगे।

    रेलवे के विकास व विस्तार पर खर्च होंगे 50 लाख करोड़ रुपए

    रेल राज्य मंत्री सुरेश सी। अंगड़ी ने कहा कि रेलवे का विकास और विस्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलवे मंत्री पीयुष गोयल की विशेष प्राथमिकता है। यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए तमाम जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आनेवाले दिनों में रेलवे की ओर से 50 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। रेल राज्यमंत्री ने कहा कि रेलवे में सुरक्षा, साफ-सफाई, ट्रेनों का परिचालन समयबद्ध करने के साथ रेलवे के आधारभूत संरचनाओं के विकास पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल से हर दिन लगभग 2-50 करोड़ लोग सफर करते हैं। ऐसे में लोग रेल को अपना समझकर यात्रा करें तो निश्चित तौर पर भारतीय रेलवे विश्व की सबसे अच्छी सुविधाएं देने वाले देशों में अपनी पहचान बनाने में कामयाब होगा।
    कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह व रांची के सांसद संजय सेठ ने झारखंड में नया जोन बनाने, राजधानी को हर दिन चलाने, नयी-दिल्ली-रांची के लिए टोरी होते हुए रेल चलाने, रेल के अच्छे डिब्बे लगाने समेत अन्य मांगें की।
    इस मौके पर नगर विकास एवं आवास मंत्री सीपी सिंह, रांची के सांसद संजय सेठ, पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, विधायक नवीन जायसवाल, विधायक डॉ जीतू चरण राम, महापौरमती आशा लकड़ा, उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक, रांची मंडल के रेल प्रबंधक और धनबाद के मंडल रेल प्रबंधक समेत रेलवे के कई आला अधिकारी मौजूद थे।
    कुछ तथ्य
    टाटीसिल्वे-सांकी नई रेल लाइन -31 किमी
    लागत – 450 करोड़ रुपये
    हटिया-सांकी पैसेंजर ट्रेन – 47 किमी – दो घंटे समय
    रांची-टाटानगर एक्सप्रेस – 213 किमी – 4।5 घंटे समय

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदीपा मलिक, बजरंग सहित 32 खिलाड़ियों को मिला खेल पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, पढ़े पूरी रिपोर्ट…
    Next Article अपर बाजार अब होगा जाम मुक्त, सख्ती से ट्रैफिक पुलिस करायेगी नियम का पालन, पढ़े एक रिपोर्ट…

    Related Posts

    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    Latest Posts

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.