Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लातेहार दौरा कल, शहीद नीलांबर पीतांबर के वंशजों से करेंगे मुलाकात
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लातेहार दौरा कल, शहीद नीलांबर पीतांबर के वंशजों से करेंगे मुलाकात

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहारः राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को जिले के कोने गांव पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री यहां सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेंगे. वहीं इस गांव में रहने वाले शहीद नीलांबर पीतांबर के वंशजों से मिलकर उन्हें सम्मानित भी करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गांव में जहां उत्सव का माहौल है. वहीं जिला प्रशासन ने भी सीएम के दौरे को लेकर तैयारी पूरी कर ली है.

    दरअसल राज्य भर में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं. जहां जिला प्रशासन के पदाधिकारी पहुंच कर ग्रामीणों को सरकारी सुविधाओं का लाभ दे रहे हैं. इसी कार्यक्रम में भाग लेने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को लातेहार पहुंचेंगे. सदर प्रखंड के कोने गांव में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ग्रामीणों को संबोधित करेंगे. वहीं लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण करेंगे.

    शहीदों के वंशज से मिलेंगे मुख्यमंत्री

    कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री कोने गांव में रहने वाले शहीद नीलांबर पीतांबर के वंशज से मिलेंगे और उन्हें सम्मानित भी करेंगे. लातेहार उपायुक्त अबु इमरान ने बताया कि मुख्यमंत्री का लातेहार में आगमन काफी सुखद बात है. सीएम सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेंगे. वहीं शहीद के वंशजों से भी मुलाकात करेंगे.

    मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी पूरी

    मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लातेहार उपायुक्त अबु इमरान, एसपी अंजनी अंजन, उप विकास आयुक्त सुरेंद्र कुमार वर्मा, अपर समाहर्ता शिकारी कच्छप, एसडीएम शेखर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव, अंचल अधिकारी रूद्र प्रताप, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह समेत जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी कोने गांव में कैंप किए हुए हैं. उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है.

    ग्रामीणों में उत्साह

    मुख्यमंत्री के गांव में आगमन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. शहीद नीलांबर पीतांबर के वंशज कोमल सिंह खेरवार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गांव में उत्सव का माहौल बना हुआ है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से ग्रामीणों को कई समस्याओं से निजात मिलेगी. जिससे ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊपर उठेगा. लातेहार के सुदूरवर्ती कोने गांव में मुख्यमंत्री के आगमन होने से शहीदों के गांव का विकास होगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसामाजिक फिल्ड में उल्लेखनीय कार्य के लिए अनवार अहमद अंसारी हरियाणा गौरव अवार्ड 2021 से सम्मानित
    Next Article गुमला पहुंचा शहीद फगुआ उरांव का शव, ड्यूटी करते हुए हो गए थे बीमार, इलाज के दौरान मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    Latest Posts

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.