Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया रामगढ़ का दौरा, शहीद सोबरन सोरेन का 64वां शहादत दिवस मनाया
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया रामगढ़ का दौरा, शहीद सोबरन सोरेन का 64वां शहादत दिवस मनाया

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन शनिवार को रामगढ़ जिले के लुकैयाटांड पहुंचे. यहां शहीद सोबरन सोरेन का 64वां शहादत दिवस मनाया और शहीद सोबरन सोरेन को श्रद्धांजलि दी. बाद में पात्रों को मुख्यमंत्री और उनके पिता राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने परिसंपत्तियां बांटीं.

    सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की चर्चा

    बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दादा शहीद सोबरन सोरेन के शहादत दिवस पर हर साल बरलंगा के लुकैयाटांड में शहादत दिवस मनाया जाता है. यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में रोजगार की संभावनाएं अपार हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इस योजना का लाभ सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों को भी मिल रहा है. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी.

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी महिला पुरुष के लिए पेंशन की घोषणा की गई है. इस दौरान धोती साड़ी योजना के तहत दस रुपये में धोती साड़ी और स्वास्थ्य योजना के तहत मच्छरदानी का वितरण किया. इसके अलावा मछली पालन, पशुपालन, एसएचजी ग्रुप महिला समूह के बीच के स्वरोजगार को लेकर करोड़ों रुपए की राहत सामग्री बांटी.

    स्वरोजगार की ओर आगे बढ़ें

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में रोजगार की संभावनाएं अपार हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजना से जुड़ें. राज्य सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी, लोन आदि कल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर स्वरोजगार की ओर अग्रसर हों. सरकार हर संभव मदद करेगी.

    सीएम हेमंत सोरन ने कहा कि शहीद सोबरन सोरेन का शहादत दिवस हम सभी को क्रांतिकारियों की यादें ताजा करती है. यहां की खूबसूरत वादियों से क्रांतिकारियों ने आवाज बुलंद की. उन्होंने बताया कि यहां से ही अलग झारखंड राज्य के लिए मूलवासी-आदिवासी के लिए, जल, जंगल, जमीन के लिए क्रांतिकारियों ने आवाज बुलंद की थी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑडियो वायरल : रायपुर से चोरी हुए जेवरात पर झारखंड में बवाल, एसपी ने थानेदार से कहा – उसमें से कुछ निकाल लो
    Next Article बोकारो में अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसी, प्रशासन से बचाने की गुहार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    Latest Posts

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.