Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, जनता की अदालत में होगा फैसला, ममता को मिलेगा न्याय
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, जनता की अदालत में होगा फैसला, ममता को मिलेगा न्याय

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ । रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार बजरंग महतो को जीत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी दूसरी सभा बुधवार को दुलमी मैदान में की। उन्होंने कहा कि यह कोई सभा नहीं, बल्कि जनता की अदालत है। 27 फरवरी को इस बात का फैसला होगा कि ममता को न्याय मिलेगा या फिर पूंजीपति एक बार फिर जीत जाएंगे? दिशोम गुरु की तबीयत खराब हुई तो उन्हें चेन्नई के अस्पताल में भर्ती करा कर रात को दो बजे ही लौटा हूं। वह सिर्फ इसलिए क्योंकि आज मुझे जनता की अदालत ने न्याय की गुहार लगाई थी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली चुनावी सभा में मंच पर ममता देवी का छह महीने का बेटा भी आया हुआ था। उसे देख कर दिल भर आया। इस राजनीति की वजह से वह बच्चा परेशान हो, यह मैं कभी नहीं चाहूंगा। जिस बच्चे को मां का सीना चाहिए था, उसको पूंजीपतियों ने साजिश कर अलग कर दिया। मैं सभी माताओं और बहनों से आग्रह करता हूं कि न्याय की इस जंग में वे ममता देवी का साथ दें।

    साजिश से एक बाजी जीतकर विपक्ष चुनाव जीतने का सपना ना देखें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि साजिश से एक बाजी जीतकर विपक्ष यह सपना देख रहा है कि वह पैसे से जनता के वोट को खरीद लेगा। लेकिन मैं यह जानना चाहता हूं कि वह किस आधार पर वोट मांगता है। आजसू के उम्मीदवार ने कौन सा ऐसा गुल खिलाया है। आज जब विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, पशुधन योजना, कृषि योजना, रोजगार के लिए लोन की बात आती है तो वह महागठबंधन की सरकार ने लोगों को दिया है। 2019 में जब ममता देवी इस विधानसभा क्षेत्र से जीतकर गई तब इस विधानसभा में मात्र 3300 विधवाओं को पेंशन मिलता था। आज 15500 विधवाओं को यह सरकार पेंशन दे रही है। 2019 में मात्र 6000 वृद्ध को पेंशन का लाभ मिलता था। आज 45500 लोगों को पेंशन मिल रहा है। दिव्यांग पेंशन योजना में तब मात्र 6300 लोग शामिल थे, आज 10,000 से अधिक लोग शामिल हैं। सरकार बनने के बाद 128000 लोगों को राशन कार्ड बना कर बांटा है।

    यूपीए सरकार में 400 में जलता था घर का चूल्हा, आज 1200 लगते हैं

    मुख्यमंत्री ने चूल्हा प्रमुख पर जोरदार टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब यूपीए की सरकार थी तो हर घर का चूल्हा 400 में जलता था। क्योंकि गैस सिलेंडर उतने में ही आता था। आज भाजपा -आजसू की सरकार है तो 1200 में गैस सिलेंडर आता है। अब गांव में चूल्हा प्रमुख बनाकर लोगों को आजसू बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। किरासन तेल ब्लैक में मिलता है, प्लेटफॉर्म टिकट ₹50 में मिलता है। नमक, दूध, दही, धोती, लूंगी, साड़ी सब पर टैक्स लगा दिया गया है। ऐसी स्थिति में गरीबों की दुर्दशा जगजाहिर है। लेकिन झारखंड देश का पहला राज्य है जहां धोती साड़ी मात्र ₹10 में लोगों को दिया जा रहा है।

    जमीन में गाड़ो पैसा, बैंक कभी भी डूब सकता है

    मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और अदाणी के संबंधों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से सबसे बड़ा घोटाला इस बार सामने आया है। हालात ऐसे हैं कि कौन सा बैंक कब डूब जाए कहना मुश्किल है। इसलिए मैं शुरु से कहता हूं कि अपने पैसे को अपने पास रखो या जमीन में गाड़ दो। बैंक में रखोगे तो उसके सुरक्षा की गारंटी नहीं है। आज जब बैंक बंद होंगे तो हजारों लाखों गरीबों का पैसा डूब जाएगा।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीय नीति की बात को दोहराया। उन्होंने कहा कि नियोजन नीति भी उसी आधार पर बनाई गई थी। लेकिन उसका हश्र यूपी और बिहार वालों ने क्या किया यह पूरा राज्य जानता है। चुनावी सभा को मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रत्याशी बजरंग महतो, पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने भी संबोधित किया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड कैबिनेट की बैठक 27 फरवरी को
    Next Article पलामू : 14 पैकेट गांजा के साथ दो लोग गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.