Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रावण दहन के बाद बोले, भगवान श्री राम के आदर्शों को हम सभी अपने जीवन में आत्मसात करे
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रावण दहन के बाद बोले, भगवान श्री राम के आदर्शों को हम सभी अपने जीवन में आत्मसात करे

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2024Updated:October 12, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: दशहरा का त्यौहार असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई का विजय पर्व है. हम आज इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं. एक -दूसरे के साथ मिलजुल कर इस पर्व की खुशियों को बांट रहे हैं. इस अवसर पर सभी राज्य वासियों को दशहरा एवं विजयदशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विजयादशमी के पावन अवसर पर पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा मोरहाबादी मैदान में आयोजित “रावण दहन” कार्यक्रम में ये बातें कहीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सदियों से दशहरा का त्योहार इसलिए मनाते आ रहे हैं कि इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था. आज हर वर्ष की भांति इस बार भी रावण दहन कार्यक्रम में यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु जन मौजूद हैं. हम सभी भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और सत्य एवं सदाचार के रास्ते पर आगे बढ़ें.

    कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से मोहा दिल

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए रावण का पुतला दहन कर अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश दिया. इस अवसर पर लंका दहन तथा कुंभकर्ण एवं मेघनाथ के पुतले जलाए गए. वहीं, लोक कलाकारों ने भव्य रामदरबार दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया. मुख्यमंत्री ने भगवान राम, लक्ष्मण एवं सीता माता का रूप धारण किए कलाकारों का अभिनंदन किया. इस अवसर पर आतिशबाजी का मनभावन नजारा भी दिखा.

    मोरहाबादी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर  संजीव विजयवर्गीय, पंजाबी- हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल एवं दशहरा कमेटी के अध्यक्ष श्री कुणाल अजमानी, पंजाबी- हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के उपाध्यक्ष रणदीप आनंद सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

    दहन रावण सीएम हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा मनाने गांव गया था बैंककर्मी, घर में हो गई लाखों की चोरी
    Next Article बासुकीनाथ-देवघर फोरलेन निर्माण में मिट्टी के ढेर में दबकर दो बच्चों की मौ’त

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का विश्वविद्यालय विधेयक: झारखंड की सियासत में क्यों मची थी हलचल?

    September 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दो दिन राजकीय शोक, आधे झुकेंगे तिरंगे

    September 6, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.