राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की शिष्टाचार मुलाकात

JoharLive Team

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। कल्पना सोरेन ने राज्यपाल का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फिर शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शाम को दिल्ली रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिलने के दिल्ली बुलाया है। मुख्यमंत्री 11 जनवरी की दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे।

मालूम हो कि पूर्व में भी हेमंत सोरेन ने मिलने का समय मांगा था। छह जनवरी को पीएमओ ने समय दिया था, लेकिन उसी दिन से विधानसभा का सत्र शुरू होने के कारण हेमंत सोरेन दिल्ली नहीं जा सके थे। फिर पीएमओ ने 10, 11 या 12 जनवरी को मिलने का समय दिये जाने का संकेत पहले ही दे दिया था।