Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा की, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा की, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

    Team JoharBy Team JoharNovember 9, 2023No Comments5 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15 नवंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह और आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण की शुरुआत को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने सारी व्यवस्थाएं ससमय पूरा करने समेत कई अहम निर्देश अधिकारियों को दिए. उन्होंने कहा कि एक विज़न के अनुरूप सभी कार्यक्रम निर्धारित किए जाएं. इस दौरान अधिकारियों ने उन्हे समारोह के मिनट टू मिनट कार्यक्रम से अवगत कराया.

    कई योजनाओं की मिलेगी सौगात

    राज्य स्थापना दिवस समारोह में  कई महत्वपूर्ण योजनाओं की लॉन्चिंग होनी है. इसे लेकर मुख्यमंत्री ने  विभागीय अधिकारियों से उनके विभाग द्वारा लॉन्च की जाने वाली योजनाओं और पॉलिसी की विस्तृत  जानकारी ली. वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस समारोह में जिन योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास होना है, उसकी पूरी रूपरेखा समय पूर्व पूरी कर ली जानी चाहिए.

    करोड़ों रुपए की योजनाओं का होगा उद्घाटन -शिलान्यास

    राज्य स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न विभागों के करोड़ों रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा. इस अवसर पर रोजगार मेला -सह-नियुक्ति पत्र वितरण, खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार राशि का वितरण, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभुक छात्राओं के बीच डीबीटी के माध्यम से राशि का हस्तांतरण और लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया जाएगा.

    लांच होगी कई नीति और योजना

    मुख्यमंत्री के द्वारा स्थापना दिवस समारोह में झारखंड निर्यात नीति झारखंड एमएसएमई नीति, झारखंड स्टार्टअप नीति और झारखंड आईटी डाटा और बीपीओ प्रमोशन नीति लॉन्च की जाएगी. इसके अलावा अबुआ आवास योजना और मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का भी शुभारंभ होगा.

    आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण का होगा शुभारंभ

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर से 29 दिसंबर तक चलने वाले “आपकी योजना -आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तीसरे चरण का शुभारंभ होगा. यह सरकार का एक अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. दो बार इसका आयोजन हो चुका है और इसके काफी सकारात्मक परिणाम मिले हैं. इस दौरान आयोजित शिविरों में लाखों लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ है. ऐसे में इस अभियान का तीसरा चरण सफलतापूर्वक आयोजित हो, लोगों को उनका अधिकार मिले, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी बनती है.

    समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की आवाज पहुंचनी चाहिए

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की आवाज समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए. दूरस्थ और दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को सरकार की योजनाओं का हर हाल में लाभ मिले, इसे आप सुनिश्चित करें. इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि लोगों को यह अहसास होना चाहिए कि यह सरकार उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उस दिशा में तेजी से काम कर रही है.

    अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर करें काम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम पहले भी दो बार आयोजित हो चुका है. अभी जिलों में कई ऐसे अधिकारी तैनात हैं, जो इस कार्यक्रम का हिस्सा रह चुके हैं और कई ऐसे भी अधिकारी हैं, जो पहली बार इस कार्यक्रम को आयोजित करेंगे. ऐसे में पहले कार्य कर चुके अधिकारी इन अधिकारियों को सहयोग करेंगे और सभी समन्वय बनाकर सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाएंगे.

    सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर विशेष जोर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अबुआ आवास योजना, अबुआ बीर दिशोम योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा कूप योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना और मुख्यमंत्री पशुधन योजना समेत अन्य फ्लैगशिप योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को लाभ दिया जाना चाहिए. इसके लिए मिले आवेदनों का निष्पादन हर हाल में हो, इसे आपको सुनिश्चित करना है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कोई इस योजना का लाभ गलत तरीके से ना ले इसे भी सुनिश्चित करेंगे.

    शिविर में आने वाले हर आवेदक को फलदार पौधा दें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगने वाले शिविरों में आने वाले सभी आवेदकों को फलदार पौधा देना सुनिश्चित करें और उन्हें वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले शिविरों में हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया जाएगा.

    सभी उपायुक्त नियमित रूप से प्रखंड कार्यालयों का करें निरीक्षण

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर प्रखंडों से कई शिकायतें मिलती रहती है. यहां आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान उचित तरीके से नहीं होता है. काफी समय से कई मामले लंबित रहते हैं. ऐसे में सभी उपायुक्त प्रखंड कार्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करें. प्रखंडों से संबंधित शिकायतें सरकार तक नहीं पहुंचनी चाहिए. ग्रामीणों की समस्या से संबंधित शिकायतों का हर हाल में समाधान निकालें.

    ये अधिकारी थे उपस्थित

    उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त -सह -अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह,  गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार,  अपर मुख्य सचिव एल खियांगते, प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे समेत समेत कई विभागों के सचिव और अन्य अधिकारी मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें:प्रतियोगिता परीक्षाओं के आवेदन शुल्क को पूरी तरह होंगे माफ, सरकार जल्द लेगी निर्णय

    अधिकारी अपर मुख्य सचिव एल खियांगते अबुआ आवास योजना अबुआ बीर दिशोम योजना आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार उपायुक्त खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार राशि का वितरण गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार ग्रामीण झारखंड झारखंड आईटी डाटा झारखंड एमएसएमई नीति झारखंड निर्यात नीति झारखंड सरकार झारखंड स्टार्टअप नीति डीबीटी नियुक्ति पत्र वितरण निरीक्षण प्रखंड कार्यालयों प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का फलदार पौधा फ्लैगशिप योजना बिरसा कूप योजना बीपीओ प्रमोशन नीति मुख्य सचिव सुखदेव सिंह मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे मुख्यमंत्री पशुधन योजना मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन योजनाओं का उद्घाटन रांची राज्य स्थापना दिवस रोजगार मेला विकास आयुक्त -सह -अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के लिए आरआरआर मोबाइल वैन की शुरुआत
    Next Article रिम्स में खुला मेडिसीन बैंक, गरीब मरीजों को फ्री में मिलेगी दवाएं 

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.