Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»छत्तीसगढ़ : सुकमा में 33 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
    देश

    छत्तीसगढ़ : सुकमा में 33 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    Team JoharBy Team JoharFebruary 15, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा की उपस्थिति में तीन लाख के इनामी सहित 33 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। सुकमा जिला पुलिस ने मंगलवार देर रात एक बयान में यह जानकारी दी।आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली किस्टाराम थाना क्षेत्र में घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

    पुलिस अधीक्षक शर्मा के अनुसार विगत सप्ताह जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र तोंडामरका और डब्बामरका में नवीन सुरक्षा कैंपों की स्थापना की गई है। कैंपों की स्थापना के साथ क्षेत्र में हो रहे विकासात्मक कार्यों से प्रभावित होकर नक्सली बड़ी संख्या में मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। डब्बामरका में खुले नए कैंप में आयोजित जन दर्शन शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति के बीच 33 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

    उन्होंने बताया कि पहली बार जवानों के सहयोग से यहां सोमवार को ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। स्वास्थ्य शिविर लगा कर लोगों का इलाज भी किया गया। शिविर में डब्बामरका एवं आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में आये ग्रामीणों को सीआरपीएफ के डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसे सर्दी-जुकाम, बीपी, कमर दर्द, पीठ दर्द एवं मौसमी बीमारियों का परीक्षण कर दवाइयां दी गईं। कैंप शुरू होने से क्षेत्र में होने वाले विकासात्मक कार्य जैसे कि सड़क निर्माण, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, दूरसंचार, पीडीएस, शिक्षा, शासकीय भवन निर्माण एवं अन्य मूलभूत बुनियादी सुविधाओं के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई।

    पुलिस अधीक्षक शर्मा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. के नेतृत्व में संचालित नक्सल विरोधी मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कैंप खुलने से पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, दूरसंचार और शासकीय भवनों के निर्माण में तेजी आई है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का कहना है कि विकास की संभावनाओं को देखते हुए वह नक्सलवादी रास्ते को त्यागकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : दो समुदायों में विवाद के बाद हालात तनावपूर्ण, धारा 144 लागू
    Next Article सिमडेगा : घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.