Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»स्वास्थ्य»रात के खाने के बाद दो दाना चबाएं इलायची, मिलेगी कई समस्याओं से राहत
    स्वास्थ्य

    रात के खाने के बाद दो दाना चबाएं इलायची, मिलेगी कई समस्याओं से राहत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2025Updated:September 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खाने
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live Desk : अगर आप रात को बिस्तर पर जाते हैं, लेकिन नींद नहीं आती, या खाने के बाद गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या परेशान करती है, तो आपकी रसोई में ही इसका आसान उपाय मौजूद है। हरी इलायची, जिसे हम सिर्फ मसाले के रूप में जानते हैं, सेहत के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। रात के खाने के बाद दो हरी इलायची चबाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे।

    पाचन को बनाए बेहतर

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब खानपान के कारण पाचन की समस्याएं आम हैं। डिनर के बाद दो हरी इलायची चबाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इलायची में मौजूद तत्व पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं, जिससे खाना जल्दी और अच्छे से पचता है। यह गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग से भी राहत देती है।

    खाने

    मुंह की बदबू से छुटकारा

    मुंह की बदबू कई लोगों के लिए शर्मिंदगी का कारण बनती है। इलायची चबाने से इसकी खुशबू मुंह को तरोताजा करती है और बदबू तुरंत गायब हो जाती है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं, जो बदबू का मुख्य कारण होते हैं।

    गहरी नींद में मदद

    तनाव के कारण नींद न आने की समस्या आम है। रात को इलायची चबाने से मन शांत होता है। इसमें मौजूद यौगिक ‘सेरोटोनिन’ हार्मोन को बढ़ाते हैं, जो तनाव कम करके गहरी और अच्छी नींद लाने में मदद करता है।

    ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण

    हाई ब्लड प्रेशर कई बीमारियों का कारण बन सकता है। इलायची में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है और दिल को स्वस्थ रखती है।

    खाने

    वजन घटाने में सहायक

    वजन कम करने की चाहत रखने वालों के लिए इलायची फायदेमंद है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे फैट जल्दी बर्न होता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में भी मदद करती है, जो वजन घटाने के लिए जरूरी है।

    Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी, सुझाव और सलाह केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। यह किसी भी प्रकार की पेशेवर चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या उपचार से संबंधित निर्णय लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

    Also Read : एशिया कप हॉकी 2025 : भारत vs दक्षिण कोरिया फाइनल आज

    benefits of green cardamom cardamom chew two grains of cardamom after dinner chew two grains of green cardamom after dinner green cardamom Green cardamom: Chew two grains of cardamom after dinner… will get relief from many problems know the benefits of cardamom इलायची जानें इलायची के फयदे रात के खाने के बाद दो दाने चबाएं इलायची हरी इलायची हरी इलायची : रात के खाने के बाद दो दाने चबाएं इलायची... कई समस्याओं से मिलेगी राहत हरी इलायची के फयदे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएशिया कप हॉकी 2025 : भारत vs दक्षिण कोरिया फाइनल आज
    Next Article गणपति विसर्जन के बाद अक्षय कुमार हिस्सा लिए सफाई अभियान में, CM की पत्नी और BMC आयुक्त भी शामिल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    नौतपा में सेहत का रखें खास ख्याल, डाइट में जोड़ें ये कूलिंग फूड्स

    May 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड के स्लम इलाकों में मिलेगा मुफ्त इलाज, 18 करोड़ से खुलेंगे 140 मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक

    April 29, 2026
    झारखंड

    AI से दिल की जांच : IIT ISM की ‘इकोपल्स’ तकनीक से हृदय रोगों की समय पर पहचान संभव

    April 25, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.